Uttar Pradesh Mathura BJP MLA Rajesh Chaudhary: उत्तर प्रदेश के मथुरा से बीजेपी विधायक राजेश चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस खबर से मथुरा में हड़कंप मच गया है। राजेश चौधरी ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। खबरों की मानें तो बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ बयान देने के कारण उन्हें ऐसी धमकियां मिल रही हैं।
मायावती को कहा ‘भ्रष्टाचारी’
मथुरा की मांट विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक राजेश चौधरी ने हाल ही में एक टीवी चैनल की बहस में हिस्सा लिया था। इस दौरान बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती पर उन्होंने जमकर बयानबाजी की। राजेश चौधरी ने लाइव टीवी डिबेट में मायावती को भ्रष्टाचारी करार दे दिया। इससे मायावती के प्रशंसक काफी खफा हैं। यह डिबेट सामने आने के बाद ना सिर्फ बसपा नेता बल्कि भीम आर्मी के सदस्य भी बीजेपी विधायक का विरोध करते नजर आ रहे हैं।
पुलिस ने दर्ज की FIR
बीजेपी विधायक राजेश चौधरी ने पुलिस को बताया कि उन्हें अलग-अलग नंबरों से फोन कॉल आ रहे हैं। सभी फोन पर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने अज्ञान लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। वहीं स्थानीय कोतवाली ने मथुरा SSP के आदेश पर 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बीजेपी विधायक को धमकी किसने और क्यों दी? इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि पुलिस ने सभी नंबरों को ट्रेसिंग पर लगा दिया है और उनकी लोकेशन पता करने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- बगावती तेवर या चुनावी एजेंडा? KC Tyagi के इस्तीफे की 3 बड़ी वजह!
संबंधित खबरें
हूती हमलों का रियाद की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
9 mins agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
49 mins agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
1 hr agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
1 hr ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
3 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
4 hrs ago'बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों', CEC के इस्तीफे की मांग पर बोले मुरली मनोहर
4 hrs agoStarlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
6 hrs agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines