Crazy Man Blackmailed Female Inspector to Marry: छेड़छाड़ की शिकार महिलाएं अमूमन थाने का दरवाजा खटखटाती हैं। मगर जब महिला दरोगा के पीछे ही कोई सिरफिरा आशिक पड़ जाए तो किससे मदद मांगी जाए? ऐसा ही एक मामला लखनऊ की कोतवाली से निकल कर सामने आया है। एक सनकी आशिक महिला दरोगा के पीछे इस कदर हाथ धोकर पड़ा कि उससे शादी करने के लिए हर हद पार करने को तैयार है। शख्स से परेशान होकर पीड़िता ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
फोटो वायरल करने की दी धमकी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की एक कोतवाली में तैनात महिला दरोगा को एक सिरफिरा आशिक लंबे समय से परेशान कर रहा है। आरोपी का नाम अंशुमान पाण्डेय है और वो प्रयागराज का रहने वाला है। अंशुमान ने महिला दरोगा को शादी का ऑफर दिया। महिला दरोगा ने इनकार किया तो उसे फोन करके परेशान करने लगा। आरोपी ने 87 नंबर बदलकर महिला दरोगा को कॉल किया और शादी ना करने पर फोटो वायरल करने की धमकी तक दे डाली।
यह भी पढ़ें- पीड़िता की तस्वीर-वीडियो सोशल मीडिया से तुरंत हटाएं, Kolkata Rape Case में ‘सुप्रीम’ फरमान
87 नंबरों से किया कॉल
महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई तो हर कोई दंग रह गया। पीड़िता के अनुसार अंशुमान लंबे समय से उस पर शादी का दबाव बना रहा है। आरोपी से परेशान होकर महिला दरोगा ने फोन नंबर ब्लॉक कर दिया। शख्स यहीं नहीं रुका, उसने अलग-अलग नंबर बदलकर महिला दरोगा को परेशान करना शुरू कर दिया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने 87 नंबरों से उसे कॉल किया। फोन से तंग आकर महिला ने पुलिस थाने में शिकायत की तो आरोपी ने थाने में आकर ही बवाल काटना शुरू कर दिया।
पीछा छोड़ने के लिए मांगे लाखों रुपये
महिला दरोगा के साथियों ने जब आरोपी को समझाने की कोशिश की तो वो भड़क उठा। उसने ना सिर्फ महिला दरोगा पर गंदे इल्जाम लगाए बल्कि उसकी फोटो एडिट करके वायरल करने की धमकी दे दी। पुलिस के दबाव में आकर आरोपी ने महिला दरोगा का पीछा छोड़ने के लिए 2 लाख रुपये की रकम मांगी। महिला थाना की इंस्पेक्टर मंजू पाण्डेय के अनुसार मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें- 35 पाकिस्तानियों की मौत, दर्दनाक सड़क हादसा, तीर्थयात्रियों से भरी बस ईरान में पलटी
संबंधित खबरें
नेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
21 mins agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
31 mins agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
1 hr agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
2 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
4 hrs ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
5 hrs agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines