प्रशांत देव, नई दिल्ली: हवाई यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण ने कानपुर हवाई अड्डे पर नागरिक सुविधाओं के विकास की परियोजना शुरू की है, जिसमें 143.6 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न यात्री सुविधाओं को विश्व स्तरीय बनाया जाएगा। इस परियोजना में एक नई टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण और तीन ए-321 प्रकार के विमानों के खड़े होने के लिए सुविधा तैयार करना शामिल है।
अभी पढ़ें – Big Breaking: CM ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से पूछताछ करने कोलकाता पहुंची ED की विशेष टीम
जानकारी के अनुसार 6248 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनने वाली नई टर्मिनल बिल्डिंग में अति व्यस्त समय के दौरान एक साथ 300 यात्रियों के आवागमन की व्यवस्था होगी। सभी अति आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस इस टर्मिनल में 8 चैक इन काउंटर और यात्रियों के सामान के लिए कन्वेयर बेल्ट होंगी। इसके बाहर करीब 150 कारों को पार्क करने के लिए एक पार्किंग एरिया बनाने की भी योजना भी योजना है। इस विकास परियोजना के 31 दिसंबर, 2022 तक पूरे हो जाने की उम्मीद है।
अभी पढ़ें – ‘बिहार की राजनीति में भूचाल आना बाकी…,’ प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी
कानपुर हवाई अड्डे पर नई नागरिक सुविधाओं से युक्त और अधिक यात्रियों की क्षमता वाली टर्मिनल बिल्डिंग के बन जाने से शहर से अन्य स्थानों का संपर्क बेहतर होगा और इससे क्षेत्र की समग्र प्रगति की गति को बढ़ावा मिलेगा। उत्तर प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी कानपुर चमड़ा, वस्त्र तथा रक्षा उत्पादन उद्योग का एक विशाल हब है। इसके साथ ही यह ऐतिहासिक तीर्थस्थलों और विभिन्न प्रमुख संस्थानों का शहर भी होने के कारण यहां बड़ी संख्या में हवाई यात्रियों की आवाजाही होती है। वर्तमान में कानपुर हवाई अड्डा दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और गोरखपुर जैसे चार शहरों से सीधे तौर पर जुड़ा है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
39 mins ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 hr agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
3 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
4 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
4 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
5 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
5 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
6 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines