Uttar Pradesh Assembly By polls 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों को आए अभी 1 महीना भी नहीं हुआ है कि देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल फिर से तेज हो गई है। यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर जल्द ही उपचुनाव होंगे। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस इंडिया गठबंधन के तहत साथ खड़ी होंगी। वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अकेले यूपी के चुनावी रण में एंट्री कर सकती है। ऐसे में जाहिर है कि एक बार फिर से इंडिया वर्सेज एनडीए की टक्कर देखने को मिल सकती है।
लोकसभा चुनाव में खाली हुईं 9 सीटें
लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद बीजेपी ने पहले ही उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। तो वहीं समाजवादी पार्टी पहले से अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है। बता दें कि लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 सीटों में से बीजेपी के सिर्फ 33 सीटें ही मिलीं थीं। तो वहीं 37 सीटों के साथ सपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। इसी कड़ी में सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव समेत 10 विधायकों ने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की। 9 विधायकों के सांसद बनने के बाद यूपी की 9 विधानसभा सीटें खाली हो गईं। 10वीं सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी की है, जिन्हें एक आपराधिक मामले में जेल की सजा सुना दी गई है। अब इन 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। बेशक चुनाव आयोग ने अभी तक उपचुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है मगर सभी पार्टियां जीत का परचम लहराने की कोशिशों में जुट गईं हैं।
2022 में सपा ने जीती थीं 5 सीटें
यूपी विधानसभा के विशेष सचिव ब्रजभूषण दुबे के अनुसार सूबे में खाली पड़ी 10 विधानसभा सीटों की लिस्ट चुनाव आयोग को भेजी गई है। इन सीटों पर छह महीने के भीतर चुनाव करवाया जाएगा। बता दें कि 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में 5 सीटें सपा के खेमे में गईं थी तो 1 सीट पर राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) का कब्जा था। वहीं 3 सीटें बीजेपी और 1 सीट एनडीए की सहयोगी निषाद पार्टी ने जीती थी। इस बार आरएलडी और निषाद पार्टी दोनों ही बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए का हिस्सा हैं। तो साफतौर पर लड़ाई एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच ही होगी।
सपा-कांग्रेस फिर हुई एक
सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी के अनुसार इंडिया ब्लॉक ने सभी रिक्त सीटों पर उपचुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। सपा और कांग्रेस एक साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेंगी। संसद सत्र खत्म होने के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव 10 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए नई कमेटी का गठन करेंगे। वहीं बीजेपी ने भी जीत को जोरअजमाइश करनी शुरू कर दी है।
2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजे
गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला था। सूबे की 403 सीटों में से बीजेपी ने 249 सीटें अपने नाम कर ली थीं। वहीं आरएलडी ने 8, अपना दल ने 13 और निषाद पार्टी ने पांच सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके अलावा सपा के खाते में 103 सीटें और कांग्रेस को सिर्फ 2 सीटें ही मिली थीं।
संबंधित खबरें
'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
1 hr agoLIVE: बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला, 13 पाकिस्तानी जवानों की मौत का दावा
1 hr agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
2 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
10 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
11 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
12 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
13 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
14 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
15 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines