US Visa New Rules : अगर आप भी काम पर्यटन, पढ़ाई-लिखाई, नौकरी अथवा कारोबार के सिलसिले में अमेरिका जाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की है। मुंबई में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास ने जानकारी दी है कि जल्द ही वीजा के लिए साक्षात्कार का समय निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने यह जानकारी भी दी कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते स्थगित किया गया था, लेकिन इसे अब तय समय सीमा में किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव और खतरे के कारण वीजा के लिए साक्षात्कार का समय बढ़ गया है। इस दौरान अप्रवासी वीजा के लिए लगातार आवेदन आते रहे, लेकिन अब कोरोना का दौर थमने के बाद वीजा साक्षात्कार के लिए नया समय निर्धारित किया जाएगा।
इस दौरान यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि वीजा के लिए आए आवेदनों पर समय सीमा के भीतर कार्रवाई हो। महावाणिज्य दूतावास ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस कदम से संयुक्त राज्य अमेरिका में परिवारों के तेजी से पुनर्मिलन की सुविधा मिलेगी।
जारी ताजा रिलीज में यह भी बताया गया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) की यात्रा के लिए भारत में वीजा की महत्वपूर्ण मांग और लोगों के बीच संबंधों में वृद्धि अमेरिका-भारत संबंधों की ताकत और जीवन शक्ति को दर्शाती है।
यहां पर बता दें कि भारत में वीजा की प्रक्रिया को लंबा खींचने से रोकने के लिए अमेरिका पहले ही कई कदम उठा चुका है। अमेरिका अपने दूतावास में वीजा आवेदकों के लिए विशेष इंटरव्यू का आयोजन कर चुका है। इतना ही नहीं उसने अपने काउंसलर कर्मचारियों संख्या भी बढ़ाई है।
यहां पर बताया जा रहा है कि देश की राजधानी दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के अलावा मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद स्थित कांसुलेट में विशेष साक्षात्कार का आयोजन कई बार किया जा चुका है।
मुंबई से होते हैं सबसे अधिक आवेदन
अमेरिकी दूतावास पहले ही स्वीकार कर चुका है कि कोरोना वायरस के चलते वीजा प्रक्रिया में हुई पूर्व की देरी के कारण एक अरसे से बहुत से वीजा आवेदन लंबित हैं। यहां पर बता दें कि साल 2022 में आठ लाख से अधिक गैर आव्रजक वीजा जारी किए गए थे। इसमें बड़ी संख्या में छात्र और रोजगार संबंधी वीजा थे। मुंबई काउंसलर चीफ पहले ही कह चुके हैं कि मुंबई से सबसे ज्यादा वीजा के लिए आवेदन किया जाता है।
संबंधित खबरें
ब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
58 mins agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
1 hr ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
2 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
3 hrs ago'बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों', CEC के इस्तीफे की मांग पर बोले मुरली मनोहर
3 hrs agoStarlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
5 hrs agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
6 hrs ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
7 hrs agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines