US के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस परिवार संग भारत दौरे पर, अक्षरधाम मंदिर में किए दर्शन

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे, जिसमें अमेरिका-भारत के बीच व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने और रणनीतिक व आर्थिक साझेदारी को और गहरा करने पर चर्चा होगी। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब वॉशिंगटन और बीजिंग के बीच ट्रेड वॉर बढ़ रहा है।

Vice President of the United States, JD Vance, Second Lady Usha Vance, along with their children

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने परिवार के साथ सोमवार को अपने पहले आधिकारिक भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं। वह भारत में 21 से 24 अप्रैल तक रहेंगे। इस चार दिवसीय यात्रा में उनके साथ उनकी पत्नी उषा वेंस और उनके तीन बच्चे- एवान, विवेक और मिराबेल भी मौजूद रहेंगे। जेडी वेंस का विमान आज सुबह करीब 9:30 बजे नई दिल्ली के पालम एयरबेस पर लैंड किया, जहां केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर वेंस का भव्य स्वागत भारतीय नृत्य के साथ किया गया। साथ ही पालम एयरपोर्ट पर औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

विज्ञापन

परिवार के साथ अक्षरधाम मंदिर पहुंचे वेंस

एयरपोर्ट से वेंस अपने परिवार के साथ अक्षरधाम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने करीब एक घंटे तक समय बिताया। इस बारे में जानकारी देते हुए अक्षरधाम मंदिर की प्रवक्ता ने राधिका शुक्ला कहा कि जेडी वेंस का पूरा परिवार करीब 55 मिनट तक मंदिर में रहा। मंदिर के अंदर करीब एक घंटे का उनका अनुभव अविस्मरणीय रहा। स्वागत के बाद उन्होंने भगवान स्वामीनारायण के चरणारविंद के दर्शन किए और भारत उपवन का दौरा किया। उन्हें यह उद्यान बहुत पसंद आया। भारत पहुंचने के लिए वेंस और ऊषा ने अपने बच्चों के लिए भारतीय परिधान का चयन किया। वेंस के दोनों बेटे कुर्ता-पायजामा और बेटी लहंगा पहने नजर आईं। अक्षरधाम मंदिर के बाहर और अंदर भारी सुरक्षा बल, पुलिस और पैरामिलिट्री फॉर्स की तैनाती की गई थी। अमेरिका की सीक्रेट सर्विस से जुड़े अधिकारी भी अक्षरधाम मंदिर परिसर के अंदर और बाहर मौजूद रहे।

विज्ञापन

विश्व शांति के लिए प्रार्थना की

इसके बाद उन्होंने गजेंद्र पीठ का दौरा किया, जहां नक्काशी देखकर वे बहुत अभिभूत हुए। फिर वह ऊपर गए और गर्भगृह में भगवान स्वामीनारायण की मूर्ति के दर्शन करने के बाद उन्होंने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन

13 साल बाद किसी अमेरिकी उपराष्ट्रपति की यात्रा

वेंस 13 वर्षों में भारत की यात्रा करने वाले पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति हैं। यह यात्रा विशेष है, क्योंकि पिछले एक दशक में किसी भी मौजूदा अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने भारत यात्रा नहीं की है। इससे पहले 2013 फरवरी में तत्कालीन उपराष्ट्रपति और बाद में राष्ट्रपति बने जो बाइडन भारत आए थे। वेंस का ये दौरा काफी खास माना जा रहा है, क्योंकि इस वक्त दुनिया भर के बाजार में अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर से अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। वेंस के साथ पेंटागन और अमेरिकी विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी हैं। चार दिवसीय यात्रा के दौरान दिल्ली, जयपुर और आगरा में उनकी कई बैठकें और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं।

वडलुरु में उत्सव का माहौल

जेडी वेंस के भारत यात्रा को लेकर आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के वडलुरु के छोटे से गांव में उत्सुकता का माहौल है। वडलुरु उपराष्ट्रपति वेंस की पत्नी उषा वेंस (नी चिलुकुरी) का पैतृक घर है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि दंपति भारत यात्रा के दौरान उनके गांव का भी दौरा करेंगे। इस यात्रा ने ग्रामीणों में उत्साह और भावना की लहर पैदा कर दी है, उनमें उषा की उपलब्धियों पर बहुत गर्व है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ