हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'भारत के साथ ट्रेड डील को आखिरी रूप देने के बेहद करीब है अमेरिका', मार्को रुबियो ने किया दावा

India US Trade Agreement: भारत और अमेरिका के बीच बाइलेटरल ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर पॉजिटिव इशारे सामने आए हैं. मुंबई आने से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते को फाइनल करने की उम्मीद जताई है.

विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Photo-X/@marcorubio)

Marco Rubio India Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भरोसा जताया है कि वाशिंगटन और नई दिल्ली एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते को पूरा करने के करीब हैं. उनका ये बयान 20 अक्टूबर 2026 को मुंबई में विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ होने वाली उनकी मुलाकात से पहले आया है. इस मीटिंग में दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा और दूसरे रणनीतिक प्राथमिकताओं पर चर्चा होने की उम्मीद है.

रूसी तेल पर प्रतिबंध और ऊर्जा सुरक्षा

रुबियो ने कहा कि रूसी तेल और गैस पर लगे प्रतिबंधों से छूट देने से पहले अमेरिका कई बातों पर विचार करता है, जिसमें वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और कीमतों पर पड़ने वाला संभावित असर भी शामिल है. उन्होंने बताया कि ऊर्जा बाजारों में कोई रुकावट न आए, इसके लिए वाशिंगटन ने हाल के महीनों में कुछ छूट दी हैं. रुबियो के मुताबिक अलग-अलग देशों को अपनी भौगोलिक हालात के आधार पर ऊर्जा के वैकल्पिक सोर्स जुटाने में अलग-अलग चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि विदेश नीति बनाते समय राष्ट्रीय सुरक्षा के लक्ष्यों के साथ-साथ इन प्रैक्टिकल मुश्किलों पर भी विचार किया जाना चाहिए. रुबियो ने वाशिंगटन की व्यापक नीतिगत प्राथमिकताओं के संदर्भ में भारत के साथ चल रही व्यापार से जुड़ी बातचीत का भी जिक्र किया.

यह भी पढ़ें- ‘अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे’ विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले- नए सिरे से तय करने होंगे संबंध

विज्ञापन

इंडिया-यूएस ट्रेड डील पूरा होने के करीब

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का पहला स्टेज तय हो चुका है और अब इसके लीगल ड्राफ्टिंग पर काम चल रहा है. सरकार को उम्मीद है कि बाकी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर ली जाएंगी और इस समझौते को लागू कर दिया जाएगा. भारत और अमेरिका ने फरवरी में एक अंतरिम व्यापार समझौते के लिए रूपरेखा का ऐलान किया था. हालांकि अभी तक ये समझौता लागू नहीं हो पाया है क्योंकि बातचीत जारी है. गोयल का कहना है कि समझौते को अंतिम रूप देते समय ग्लोबल इकॉनमिक कंडीशन में हो रहे बदलावों को ध्यान में रखना जरूरी है. उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बताया और व्यापार समझौते में हो रही देरी को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज कर दिया.

20 अक्टूबर को जयशंकर-रुबियो के बीच बातचीत

ये मीटिंग में व्यापार और निवेश, ऊर्जा, रक्षा, और और उभरती टेक्नोलॉजी सहित कई फील्ड में सहयोग को मजबूत करने पर फोकस किए जाने की उम्मीद है. ये बातचीत दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों के एक अहम पड़ाव पर हो रही है, जहां दोनों पक्ष लंबित मुद्दों को सुलझाने और बातचीत को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. रुबियो के हाल के कमेंट व्यापार समझौते को लेकर पॉजिटिव इशारे देती हैं, हालांकि इसे आखिरी रूप देने और लागू करने की कोई ऑफिशियल डेडलाइन अभी क्लियर नहीं है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola