अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसके साथ ही ट्रंप ने भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की बात कही है। अभी तक अमेरिका भारत के प्रोडक्टस पर औसतन 10% टैरिफ लगाता था। अमेरिका में भारत टेक्सटाइल और वस्त्र उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स, रत्न और आभूषण, सीफूड (झींगा निर्यात), ऑटोमोबाइल और ऑटो पार्ट्स जैसे सेक्टर सबसे ज्यादा उत्पाद भेजते हैं। 25% टैरिफ लगने से सबसे ज्यादा इन्हीं सेक्टर पर फर्क पड़ेगा।
70 देशों पर पड़ेगा असर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 10 से 40 प्रतिशत तक रेसिप्रोकल टैरिफ (Reciprocal Tariffs) के आदेश पर साइन कर दिया है। रेसिप्रोकल टैरिफ का असर दुनिया के करीब 70 देशों पर पड़ेगा। अभी तक अमेरिका ज्यादातर देशों पर औसतन 10 % टैरिफ लगाता था और बाकी देश अपनी इकोनोमी बढ़ाने के लिए अमेरिका पर ज्यादा टैरिफ लगाते थे। अब रेसिप्रोकल टैरिफ के जरिए अमेरिका भी बाकी देशों से मोटा टैरिफ वसूलेगा।
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने इस देश को टैरिफ से दी राहत, 90 दिनों का दिया एक्सटेंशन
क्या है रेसिप्रोकल टैरिफ?
रेसिप्रोकल टैरिफ को या पारस्परिक शुल्क भी कहते हैं। इसका मतलब है कि जैसे को तैसा। कोई देश जिस देश पर जितना टैरिफ वसूलता को वह देश भी उस देश से उतना टैरिफ वसूल सकता है। मान लीजिए अगर देश A ने देश B के उत्पादों पर 20% रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया है तो देश B भी देश A के उत्पादों पर 20% शुल्क लगा सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही कर चुके हैं कि भारत, चीन, कनाडा अमेरिका पर ज्यादा टैक्स लगाते हैं। इसलिए हम भी उतना ही टैक्स वसूलेंगे।
अब भारत के पास क्या हैं विकल्प?
टैरिफ बढ़ने से अमेरिकी बाजार में भारतीय उत्पादों की कमी हो सकती है। इससे बचने के लिए भारतीय कंपनियां अमेरिका कंपनियों के साथ मिलकर प्रोडक्ट बना सकता हैं। इसके अलावा भारतीय कंपनियां यूरोप और आसियान जैसे बाजारों में अपनी पहुंच बढ़ाने के प्रयास कर सकती हैं।
टैरिफ वॉर से हो सकती है ट्रैड वॉर
अमेरिका कई दिनों से टैरिफ कम ज्यादा कर रहा है। 25 प्रतिशत टैरिफ बढ़ने के बाद भी अमेरिका का यह अंतिम कदम नहीं माना जा रहा। विशेषज्ञों का मानना है कि हर सेक्टर रोजाना उत्पाद बनाता है। हर दिन टैक्स बदलने से कंपनियों पर भारी असर पड़ेगा। सेक्टर को नुकसान होने पर विदेश में ग्राहक भी प्रभावित होंगे और वह दूसरे विकल्प की तरफ जा सकते हैं। यह सामान्य नुकसान होने की वजह ट्रैड वॉर का रूप भी ले सकता है।
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय अर्थव्यवस्था को डेड इकोनॉमी कहा, बोले- ‘मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता’
संबंधित खबरें
फारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
24 mins ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
57 mins agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
1 hr ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
1 hr agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
2 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
5 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoLIVE: NCP चीफ शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज, पुणे के बाद मुंबई में थे भर्ती
5 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
5 hrs agoदिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines