अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने NCP (शरद पवार गट) के विधायक रोहित पवार पर एफआईआर दर्ज की है। रोहित पर आरोप है कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फर्जी आधार कार्ड बनवाया।
यह मामला मुंबई के दक्षिण प्रादेशिक साइबर पुलिस स्टेशन दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह केस Information Technology Act के तहत दर्ज किया है। मामले की शिकायत भाजपा के सोशल मीडिया समन्वयक की ओर से दी गई थी। शिकायत में कहा गया है कि बनावट कागजातों के आधार पर डोनाल्ड ट्रंप का फर्जी आधार कार्ड तैयार किया गया था, और इस पूरे मामले से विधायक रोहित पवार का नाम जुड़ा हुआ है।
यह भी पढ़ें: मुंबई में BJP का नया ऑफिस बना सियासत का नया मुद्दा, संजय राउत के तीखे आरोपों से माहौल गरमाया
बता दें कि विधायक रोहित पवार ने 16 अक्तूबर को एक प्रेस वार्ता की थी। इस दौरान उन्होंने दिखाया था कि कैसे एक वेबसाइट से फर्जी आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसका इस्तेमाल फर्जी वोटरों को जोड़ने में किया जा रहा है। रोहित का दावा था कि यह तरीका चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है साथ ही रोहित ने चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली की आशंका भी जताई थी।
मामले में बीजेपी ने पुलिस में शिकायत की थी। भाजपा की सोशल मीडिया सेल के सह-संयोजक धनंजय वागसकर ने रोहित पवार के वीडियो को देखा। वीडियो में एक बीजेपी नेता भी ऐसे आरोप लगे थे। इसके चलते पुलिस ने शिकायत दर्ज की थी। शिकायत में बताया गया था कि फर्जी वेबसाइट के जरिए फर्जी आधार कार्ड बनाना, जनता में गुस्सा और भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। इस कदम से सामाजिक सौहार्द को खतरा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं महाराष्ट्र के मंत्री माणिकराव कोकाटे? जिनका विधानसभा में रम्मी खेलते वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
पुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
2 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
2 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
2 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
3 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
4 hrs agoउपचुनाव LIVE: पुडुचेरी में NDA की सहयोगी AINRC जीती, बंगाल में BJP आगे
6 hrs agoआज फिर सड़क पर उतरेगा 'INDIA', राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी
7 hrs agoLIVE: राष्ट्रपति ने 'इंडिया अलायंस' को आज रात 8 बजे दिया मुलाकात का वक्त
7 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
15 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines