US President Joe Biden Said Run Train Bharat To Britain: भारत में आयोजित हुए जी-20 सम्मेलन में भाग लेकर लौटे अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन वियतनाम के हनोई पहुंचे। यहां उन्होंने चीन पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चीन स्थापित अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करते हुए आर्थिक रूप से विकसित हो। हनोई में एक प्रेस काॅन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जो बाइडेन ने कहा कि चीन व्यापार के नियमों को बदल रहा है। उन्होंने कहा कि चीनी सरकार का कोई भी व्यक्ति पश्चिम में बने किसी भी सेलफोन का उपयोग नहीं कर सकता है। उन्होंने फिर कहा कि यह यात्रा चीन को नियंत्रित करने के लिए नहीं है।
क्वाड का उद्देश्य चीन को नुकसान पहुंचाना नहीं
इस दौरान अमरीकी प्रेसिडेंट ने क्वाड का जिक्र करते हुए कहा कि भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के नेतृत्व वाले क्वाड का उद्देश्य चीन को अलग-थलग करना नहीं है बल्कि भारत-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता लाना है। बाइडेन ने कहा कि हम चाहते हैं कि चीन सड़कए एयरोस्पेस से लेकर महासागर में अंतरिक्ष तक सब कुछ नियमों का पालन करें। राष्ट्रपति शी के सामने अभी कुछ कठिनाइयाँ हैंए सभी देशों के सामने कुछ कठिनाइयां हैं, आर्थिक कठिनाइयां हैं उनके माध्यम से काम किया जा रहा है। मैं चाहता हूं कि चीन आर्थिक रूप से सफल हो, लेकिन नियमों के अनुसार।
जी-20 की सफलता का किया जिक्र
अमरीकी प्रेसिडेंट ने जी-20 में निर्णयों के बारे में बात करते हुए कहा कि हमने भारत में जो काम किए उनमें से एक, हमने एक नया रास्ता प्रदान किया जो हर किसी का पैसा बचाएगा। इसके साथ ही वैश्विक दक्षिण की विकास क्षमता को बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि हम एक नया रेलमार्ग बनाने जा रहे हैं जो कि भूमध्य सागर और भारत को जोड़ेगा। उन्होंने यहां फिर से यहां चीन का जिक्र करते हुए कहा कि इस सब कार्यों का उद्देश्य चीन को नुकसान पहुंचाना नहीं है। इसका संबंध देशों के आर्थिक विकास से है।
संबंधित खबरें
पुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
1 hr ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
1 hr agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
2 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
3 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
4 hrs agoउपचुनाव LIVE: पुडुचेरी में NDA की सहयोगी AINRC जीती, बंगाल में BJP आगे
6 hrs agoआज फिर सड़क पर उतरेगा 'INDIA', राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी
6 hrs agoLIVE: राष्ट्रपति ने 'इंडिया अलायंस' को आज रात 8 बजे दिया मुलाकात का वक्त
7 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
15 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines