भीषण अग्निकांड के डराने वाले वीडियो; 30000 लोग बेघर, जानें क्यों धधक रहे Los Angeles के जंगल?

Fire in Los Angeles Forests: सोशल मीडिया पर जंगल में लगी भयानक आग के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर एक बार तो सांस ही अटक जाएगी। आग इतनी विकराल है कि 30000 लोगों को अपने घर छोड़कर जाना पड़ा। आइए जानते हैं कि यह आग कहां-कैसे और क्यों भड़की है?

US Los Angeles Wildfire

जंगल में भड़की आग अब मकानों तक पहुंचने लगी है।

US Los Angeles Wildfire Videos: अमेरिका के लॉस एंजेलिस में जंगलों से घिरे पहाड़ी इलाकों में भीषण आग लगी है। प्राकृतिक संपदा धू-धू कर ऐसे जल रही है कि आसपास बसे लोगों की जिंदगी पर खतरा मंडरा रहा है। इस समय पूरा इलाका काले धुएं के गुबार से भरा है और आग इतनी विकराल है कि सब कुछ जलाकर राख करने को बेकरार नजर आ रही है। करीब 20 एकड़ के दायरे में भड़की आग अब प्रशांत पालिसेड्स (Pacific Palisades) इलाके के 1262 एकड़ (510 हेक्टेयर) क्षेत्र में फैल चुकी है, जो सांता मोनिका और मालिबू के बीच स्थित है।

विज्ञापन

जंगल के आसपास रहने वाले 30 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया है। 13 हजार इमारतों के गिरने का खतरा मंडरा गया है। बाइडेन सरकार ने कैलिफोर्निया में इमरजेंसी घोषित करके लाखों लोगों को अलर्ट कर दिया है। लॉस एंजिल्स के फायर डिपार्टमेंट के चीफ क्रिस्टिन क्रोले ने इसकी पुष्टि की। वहीं जंगल में भड़की आग के डराने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आग से कई घर जल गए। लोग अपने वाहनों को छोड़कर पैदल ही भागने को मजबूर हो गए हैं। वीडियोज में भी लोग अपने घरों और गाड़ियों को छोड़कर भागते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

जानी नुकसान नहीं, लेकिन माली नुकसान काफी हुआ

लॉस एंजिल्स फायर चीफ क्रिस्टिन क्राउली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि आग से प्राकृतिक संपदा का और माली नुकसान हुआ है। राहत की बात यह है कि अभी तक कहीं से जानी नुकसान की खबर नहीं है। आग भड़काने में सांता सना हवाओं का हाथ है, जो शुष्क और तेज रफ्तार वाली होती हैं। पतझड़ के मौसम में यह हवाएं चलती हैं और दक्षिण कैलिफोर्निया को सबसे ज्यादा प्रभावित करती हैं। आग लगने से पहले, राष्ट्रीय मौसम सेवा ने मंगलवार से गुरुवार तक लॉस एंजिल्स काउंटी के अधिकांश हिस्सों में आग भड़कने का हाई अलर्ट जारी किया था।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने पहाड़ों पर और इनकी तराई में 80 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे (50 से 80 मील प्रति घंटे) और 80 से 100 मील प्रति घंटे (130 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे) की गति से हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया था। कम आर्द्रता और बारिश की कमी के कारण सूखी वनस्पति ने धूप की तपन से आग पकड़ ली। गवर्नर गेविन न्यूजॉम ने कहा कि 10000 घरों में रहने वाले 25000 से ज़्यादा लोग ख़तरे में हैं। पैसिफ़िक पैलिसेड्स के 23431 एकड़ (9482 हेक्टेयर) में से लगभग 5 प्रतिशत हिस्सा जलकर राख हो गया है।

विज्ञापन

लोग अपने घरों को छोड़कर भागने को मजबूर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जमीन से फायर ब्रिगेड और आसमान से हेलीकॉप्टर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। समुद्र से पानी लाकर आग पर फेंका जा रहा है। आग की विकरालता को देखकर जेम्स वुड्स समेत हॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां भी अपने घर खाली करने को मजबूर हैं। एक्टर जेम्स वुड्स परिवार को लेकर सुरक्षित निकल गए हैं, लेकिन उनके घर की हालत अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है। क्योंकि लोग सुरक्षित स्थानों पर पलायन कर रहे हैं, इसलिए शहर में ट्रैफिक जाम से भी हालात खराब हैं।

वहीं काले धुएं के गुबार से लोगों के लिए सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। दिल और अस्थमा के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं आग की चिंगारियां उड़कर सूखे पेड़ों को आग लगा रही हैं। ऐसी ही एक उड़ती चिंगारी ने सनसेट बुलेवार्ड और पैसिफिक कोस्ट हाईवे के चौराहे पर खड़े ताड़ के पेड़ को आग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब लोग टोपांगा घाटी की पहाड़ियों से भाग रहे थे, तब कई घरों में आग लग गई और आग की लपटों ने उनकी कारों को भी झुलसा दिया, क्योंकि आग प्रशांत महासागर तक फैल गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ