हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

US-भारत ट्रेड डील पर नया अपडेट, अक्टूबर में समझौता फाइनल करने आएंगे रुबियो और क्या बोले सर्जियो गोर?

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही ट्रेड डील अब अंतिम चरण में पहुंच गई है. अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक समझौते के ज्यादातर हिस्सों पर सहमति बन चुकी है और अब कानूनी व तकनीकी भाषा को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इसी बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो अक्टूबर में फिर भारत दौरे पर आएंगे.

विज्ञापन
अमेरिका-इंडिया ट्रेड डील लगभग फाइनल, अक्टूबर में भारत आएंगे मार्को रूबियो (फोटो- AI)

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही व्यापार वार्ता अब अपने फाइनल दौर में पहुंच गई है. अमेरिका में भारत के राजदूत सर्जियो गोर ने संकेत दिया है कि दोनों देशों के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील के लगभग सभी प्रमुख हिस्सों पर सहमति बन चुकी है. अब समझौते की कानूनी और तकनीकी भाषा को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है. इसी बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो अक्टूबर में फिर से भारत के दौरे पर रहेंगे.

सर्जियो गोर ने द इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम में कहा कि व्यापार समझौते को लेकर ‘सैद्धांतिक रूप से लगभग सब कुछ’ तय हो चुका है. उन्होंने कहा, अब मुख्य काम समझौते के टेक्स्ट को अंतिम रूप देना है. उन्होंने कहा कि डील को फाइलन करने में इसलिए भी देर हो रही है क्योंकि लीगल और टेक्निकल भाषा को लेकर अभी भी काम चल रहा है.

अक्टूबर में भारत आएंगे रूबियो

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो अक्टूबर में भारत के दौरे पर आएंगे. यह उनका इस साल का दूसरा भारत दौरा होगा. सर्जियो गोर के मुताबिक रूबियो इससे पहले मई में करीब पांच दिन भारत में रहे थे और अब अक्टूबर में उनका कई दिनों का दौरा प्रस्तावित है. इतने कम अंतराल में अमेरिकी प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी की दोबारा भारत यात्रा को दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक और आर्थिक संपर्क के तौर पर भी देखा जा रहा है.

विज्ञापन

रूस से तेल खरीद पर टैरिफ का मुद्दा भी अहम

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने से जुड़े अमेरिकी कांग्रेस के प्रस्ताव पर भी सर्जियो गोर ने सफाई दी. उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक, दोनों दलों के सांसदों का समर्थन मिला है, लेकिन इसे व्हाइट हाउस की पहल के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए. गोर के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे टैरिफ लगाने की मांग नहीं की है. उन्होंने कहा कि ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) को खत्म कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. गोर ने युद्ध को दोनों देशों के लिए एक बड़ी त्रासदी बताया और कहा कि अमेरिका की प्राथमिकता इस संघर्ष का जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान निकालना है.

यह भी पढ़ें- ‘गाजा की तरह नरक बन चुका है PoK’, संयुक्त राष्ट्र को ब्रिटेन के सांसदों ने लिखा लेटर, पाकिस्तान पर लगाए आरोप

विज्ञापन

ट्रंप-मोदी की दोस्ती है खास- गोर

अमेरिकी राजदूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यक्तिगत रिश्तों को भी भारत-अमेरिका संबंधों की मजबूती का अहम आधार बताया. उनके मुताबिक दोनों नेताओं के बीच भरोसा और बेहतर व्यक्तिगत तालमेल है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत-अमेरिका संबंध वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola