अमेरिका से निकाले गए 12 भारतीयों को लेकर पहुंचा विमान, इस बार दिल्ली में लैंडिंग

US deports Fourth Batch: अमेरिका ने पनामा के रास्ते 12 अवैध भारतीय अप्रवासियों के चौथे जत्थे को वापस भेज दिया है। इससे पहले, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और कुछ अन्य राज्यों के अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर तीन अमेरिकी विमान 5 फरवरी, 15 फरवरी और 16 फरवरी को अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरे थे।

12 Indian immigrants landed in Delhi from US Panama

US deports Fourth Batch of Illegal Indian Immigrants: अमेरिका से निकाले गए 12 भारतीयों को लेकर एक विमान रविवार शाम को नई दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचा। यह चौथा विमान है जो अवैध प्रवासियों को लेकर भारत पहुंचा है। लेकिन पहली बार विमान की लैंडिंग दिल्ली में हुई है। 12 अवैध प्रवासियों में से 4 पंजाब के और 3-3 हरियाणा और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। सभी को अपने-अपने घरों के लिए रवाना कर दिया गया है। पंजाब के विभिन्न जिलों के 4 लोगों को विमान से अमृतसर भेजा गया है।

विज्ञापन

पनामा के रास्ते आने वाले भारतीयों का पहला जत्था

ऐसे तो अमेरिका से भारत आने वाले अवैध प्रवासियों का यह चौथा जत्था है। लेकिन, पनामा से आने वाले भारतीय नागरिकों का यह पहला जत्था है, जो तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट से इस्तांबुल होते हुए नई दिल्ली पहुंचा है। इससे पहले अमेरिका से लगभग 332 अवैध अप्रवासी भारतीयों भारत भेजा गया था। इन पर अमेरिका में अवैध रूप से एंट्री करने का आरोप है। पनामा और कोस्टा रिका (Panama and Costa Rica) अमेरिका के साथ काम कर रहे हैं ताकि निर्वासित प्रवासियों को वापस भेजने में मदद हो सके। इस प्रयास के तहत अमेरिका विभिन्न एशियाई देशों के अवैध प्रवासियों को इन मध्य अमेरिकी देशों में ट्रांसफर कर रहा है।

विज्ञापन

अमेरिका ने 299 लोगों को पहुंचाया पनामा

बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो कुछ दिन पहले पनामा पहुंचे थे। यहां उन्होंने पनामा के राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो से मुलाकात की थी और दोनों इस बात पर सहमत हुए थे कि पनामा निर्वासित लोगों के देशों के बीच ब्रिज का काम करेगा और निर्वासितों को उनके देश भेजने का पूरा खर्च अमेरिका उठाएगा। इसके बाद पिछले हफ्ते 3 विमानों से करीब 299 लोगों को पनामा भेजा गया था। हालांकि, पनामा भेजे गए निर्वासित 299 लोगों में से कितने भारतीय अप्रवासी हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

जानकारी जुटा रहा भारतीय विदेश मंत्रालय 

अमेरिका से पनामा भेजे गए अवैध अप्रवासियों के मामले में भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने शुक्रवार को कहा कि उसने पनामा के लिए निर्वासित फ्लाइट्स के बारे में कुछ रिपोर्ट देखी हैं और नई दिल्ली इस बात की ‘विवरण की पुष्टि’ कर रही है कि संबंधित व्यक्ति भारतीय नागरिक हैं या नहीं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपने साप्ताहिक ब्रीफिंग के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए मीडिया को बताया कि एक बार वेरिफिकेशन डिटेल्स पूरी हो जाने के बाद इन भारतीय नागरिकों की घर वापसी की व्यवस्था की जाएगी।’

विज्ञापन

299 में से 171 ने देश लौटने पर जताई सहमति

अवैध प्रवासियों पर ट्रंप की कार्रवाई शुरू होने के बाद से बीते हफ्ते 3 विमानों में भरकर अवैध प्रवासी भारतीयों को अमेरिका से भारत भेजा गया है। तीन विमानों में कुल 332 भारतीय अमेरिका से निर्वासित होकर भारत पहुंच चुके हैं। ट्रंप प्रशासन अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले लाखों अवैध अप्रवासियों को निर्वासित करने के अपने इरादे पर कायम है। इस बीच पनामा में वर्तमान में मौजूद 299 अवैध अप्रवासियों में से केवल 171 ने अपने देश लौटने की सहमति दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ