अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत में सोमवार शाम को अपने आवास पर एक रिसेप्शन का आयोजन किया. इस दौरान रिसेप्शन में राजनयिक समुदाय, बिजनेस सेक्टर और भारत-अमेरिका दोनों के प्रमुख पार्टनर शामिल हुए. गोर के आवास पर हुए रिसेप्शन में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरन और भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फिन भी शामिल हुए.
वहीं, गोर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर किए गए एक पोस्ट में लिखा, ‘आज रात भारत के प्यारे दोस्तों, राजनयिक समुदाय, बिजनेस लीडर्स और अमेरिका के पार्टनर्स के साथ घर पर एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया. हमारे देशों के नए ट्रेड फ्रेमवर्क और गहरे होते रणनीतिक संबंधों के बीच, असली जादू इन व्यक्तिगत पलों में होता है, जहां विश्वास, विचार और साझा भविष्य का दीया जलता है.’ इस दौरान गोर ने एस जयशंकर, पीयूष गोयल और 75 से ज्यादा राजदूतों को भी शुक्रिया कहा.
इस दौरान गोर ने भारत-अमेरिका साझेदारी की अपार संभावनाओं पर भी बात की.
इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण और सेमीकंडक्टर को लेकर हुई चर्चा
वहीं, मिली जानकारी के अनुसार, रिसेप्शन से पहले राजदूत गोर ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से हुई मुलाकात में भी कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. जिसमें सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण और सप्लाई चेन को मजबूत करने को लेकर भी चर्चा हुई. वहीं, वैष्णव ने उम्मीद जताई कि एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में अमेरिका द्वारा मजबूत भागीदारी देखने को मिलेगी, जिससे दोनों देशों के बीच तकनीकी संबंध और अधिक मजबूत होंगे.
वहीं, US राजदूत ने एक पोस्ट में कहा, ‘बहुत बढ़िया मीटिंग! आगे बहुत सारे मौके हैं! आपके साथ काम करने का बहुत इंतज़ार है.’
संबंधित खबरें
नौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
49 mins agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
51 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
1 hr ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
4 hrs ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
4 hrs agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
5 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
6 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines