उड़ता तीर ले रहे हो, सनातन धर्म रहेगा... संसद में क्यों आग बबूला हुए अनुराग ठाकुर

Parliament Session 2024: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने सनातन धर्म पर उंगली उठाने वाले नेताओं से कहा, “मुगल आए आकर चले गए, अंग्रेज भी आए, आकर चले गए सनातन धर्म था, सनातन है और सनातन रहेगा.”

congress, ec, anurag thakur, Narendra Modi, Lok Sabha Elections 2024, Himachal Pradesh Lok Sabha Elections, BJP

अनुराग ठाकुर

देश की 18वी लोकसभा का पहला सत्र शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद फिर से शुरू हो गया है. सोमवार को बीजेपी की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया. इस दौरान अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है. सदन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जब जब गरीब गरीब किया है जनता ने तभी उसे नकारा है. अनुराग ने अपने भाषण में कांग्रेस के साथ साथ केजरीवाल और TMC को भी जमकर धोया है.

विज्ञापन

आप उड़ता तीर ले रहे हैं?

सदन में जब अनुराग ठाकुर ने इमरजेंसी का जिक्र करना शुरू किया, तो TMC सांसद उनको टोकने लगे. जिसके बाद अनुराग ठाकुर ने कहा, “दादा आपको क्या दिक्कत हो रही है इमरजेंसी उन्होंने (कांग्रेस) ने लगाई, आप क्यों उड़ता तीर ले रहे हो.” उन्होंने आगे सभापति से कहा कि मैं कांग्रेस की बात कर रहा हूं और TMC बीच में आ गई.

विज्ञापन

“सनातन था, सनातन है और सनातन रहेगा”

अनुराग ठाकुर ने अपने भाषण के दौरान सनातन धर्म पर उंगली उठाने वालों पर भी जमकर निशाना साधा है. उन्होंने जब अपने भाषण में विकास के साथ विरासत जैसे मुद्दों की बात करनी शुरू की तो कुछ सांसदों ने इस पर आपत्ति जताई. जिसके बाद अनुराग ने कहा कि विपक्ष के कई नेताओं ने कहा है कि सनातन धर्म एक बीमारी की तरह हैं और इसको जड़ से मिटाना जरूरी है. ऐसे नेताओं को शर्म आनी चाहिए और माफी मांगनी चाहिए. सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश करने वालों पर हमला करते हुए अनुराग ने कहा, “मुगल आए आकर चले गए, अंग्रेज भी आए, आकर चले गए सनातन धर्म था, सनातन है और सनातन रहेगा.”

विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस की 99 सीटों पर तंज करते हुए कहा, जब हम अपने स्तर को बहुत नीचा गिरा लेते हैं तो सामान्य से कम प्रदर्शन भी सफलता लगती है. साथ उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने ‘वर्क फ्रॉम होम’ तो देखा था अब ‘वर्क फ्रॉम केज’ भी देख लिया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ