LIVE Uri Vidhan sabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates: जम्मू कश्मीर की उरी सीट पर इस बार टफ फाइट देखने को मिली थी। उरी सीट इस बार हॉट बनी हुई है। यहां एक अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। 10 साल बाद यहां चुनाव हुए हैं। इतने साल में सियासी समीकरण काफी बदल चुके हैं। घाटी की आबोहवा में काफी बदलाव इस बार देखने को मिल रहा है। उरी विधानसभा सीट बारामूला लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2024 का लोकसभा चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार अब्दुल राशिद शेख ने जीता था। JKNC के उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को इस बार हार का सामना करना पड़ा। यहां सज्जाद शफी जीते हैं, उन्हें 38922 वोट मिले हैं।
2014 के विधानसभा चुनाव में उरी सीट से JKNC के मोहम्मद शाफी की जीत हुई थी। इस बार कांग्रेस और JKNC के बीच गठबंधन है, ऐसे में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां से JKNC के टिकट पर सज्जाद शफी और JKPDP ने शेख मुनीब को मैदान में उतारा है। सज्जाद राजनीतिक परिवार से हैं, उनके पिता मोहम्मद शफी उरी से 6 बार जीत चुके हैं।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर की कुल 90 सदस्यीय विधानसभा सीटों में से 74 सीटें जनरल कैटेगरी के लिए हैं। वहीं, 7 सीटें SC के लिए रिजर्व हैं। 9 सीटें ST के लिए रिजर्व की गई हैं। केंद्र शासित प्रदेश में 87 लाख वोटर्स हैं, जिनमें 44 लाख पुरुष और 42 लाख महिलाएं शामिल हैं। कुछ ही देर में इस सीट का पहला रुझान सामने आएगा।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
5 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
7 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
8 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
9 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
10 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
11 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
11 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
11 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines