संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार एग्जाम में कुल 13343 कैंडिडेट शॉर्टलिस्ट हुए हैं। इनमें से 1046 कैंडिडेट भारतीय वन सेवा (IFS) के मेन एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं। प्रारंभिक परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित हुई थी। बता दें कि UPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया है। कुछ स्टेप फॉलो करके कैंडिडेट वेबसाइट पर आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं और PDF को डाउनलोड कर सकते हैं।
स्कोरकार्ड का PDF कैसे डाउनलोड करें?
- चरण 1: upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।
- चरण 2: होमपेज पर Examinations ऑप्शन पर क्लिक करें।
- चरण 3: Written Exam ऑप्शन सेलेक्ट करें।
- चरण 4: UPSC Prelims Result 2026 लेबल वाले लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 5: रिजल्ट की PDF फाइल डाउनलोड करें।
- चरण 6: PDF फाइल खोलें और अपने कीबोर्ड पर Ctrl + F दबाएं।
- चरण 7: सर्च बॉक्स में अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- चरण 8: यदि आपका रोल नंबर PDF में दिखाई देता है तो आपने UPSC Mains 2026 के लिए क्वालिफाई हो गए हैं।
8 लाख से ज्यादा कैंडिडेट ने दिया एग्जाम
बता दें कि प्रीलिम्स के एग्जाम 24 मई 2026 को हुए थे, जिसके लिए 8,19,372 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। पहली शिफ्ट में सामान्य अध्ययन (GS-I) और दूसरी शिफ्ट में CSAT का पेपर हुआ था। दोनों पेपर 200-200 नंबर के थे। एग्जाम के 4 दिन बाद 28 मई को पहली बार आंसर की जारी हुई थी। इस साल नोटिफाई की गई 1016 वैकेंसी के लिए 13343 कैंडिडेट्स को सिविल सर्विसेज (मेन) एग्जामिनेशन 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
पिछले साल 14161 कैंडिडेट पास हुए थे
पिछले साल सिविल सर्विसेज (मेन) एग्जामिनेशन 2025 के लिए 1087 वैकेंसी नोटिफाई हुई थीं, जिसके लिए 14161 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट हुए थे। पिछले साल प्रीलिम्स का रिजल्ट 11 जून को घोषित कर दिया गया था, लेकिन इस बार रिजल्ट 4 दिन की देरी से आया है। पिछले साल एग्जाम 25 मई 2026 को हुआ था। वहीं इससे पहले साल 2024 में प्रीलिम्स का एग्जाम 16 जून को आयोजित किया गया था और रिजल्ट 1 जुलाई को घोषित किया गया था।
मेन्स एग्जाम के लिए भरनी होगी फीस
बता दें कि प्रीलिम्स एग्जाम क्लीयर करने वाले कैंडिडेट्स को अब सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2026 में दाखिले के लिए 200 रुपये फीस जमा करानी होगी। महिला, PwBD, SC, ST उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं है। मेन्स एग्जाम के लिए डिटेल और फीस भरने के लिए विंडो UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर 19 से 28 जून तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवारों को इस विंडो को लॉग इन करना होगा, नहीं तो वे मेन्स एग्जाम नहीं दे पाएंगे।
UPSC Prelims Result 2026 कहां चेक करें?
उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं
UPSC Prelims Result 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?
होमपेज पर 'What’s New' सेक्शन में जाकर UPSC Prelims Result PDF लिंक पर क्लिक करें और रोल नंबर सर्च करें
UPSC Prelims Result 2026 के बाद अगला स्टेप क्या होगा?
प्रिलिम्स पास करने वाले उम्मीदवार UPSC Mains Exam के लिए आवेदन और तैयारी शुरू करेंगे