UPSC Result 2023 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविस सेवा परीक्षाओं का परिणाम 16 अप्रैल को जारी कर दिया। देश की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा में इस बार टॉप किया है उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहने वाले आदित्य श्रीवास्तव ने। परीक्षा का परिणाम UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। रिजल्ट के साथ ही यह जानकारी भी सामने आ गई है कि इस परीक्षा के बाद देश को कितने आईएएस, आईपीएस व अन्य अधिकारी मिल सकते हैं।
कितने बनेंगे IAS और कितने IPS?
UPSC 2023 सिविल सेवा परीक्षा में 1016 अभ्यर्थियों के नामों की नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है। वहीं, अनुशंसित किए गए 355 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी अनंतिम है। बता दें कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के कुल 180 पद खाली चल रहे हैं। वहीं, भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) में 37, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में 200, केंद्रीय सेवाओं के ग्रुप ए में 613 और ग्रुप बी सेवाओं में 113 पद रिक्त हैं। यानी खाली पड़े कुल पदों की संख्या 1143 है। जिन्हें सफल होने वाले नए अभ्यर्थियों से भरा जाएगा।
जानिए किसने किया UPSC में टॉप
इस परीक्षा में पहला स्थान आदित्य श्रीवास्तव को मिला है। वहीं, दूसरे स्थान पर अनिमेष प्रधान, तीसरे पर दोनुरु अनन्या रेड्डी, चौथे पर पीके सिद्धार्थ कुमार और पांचवें स्थान पर रुहानी रही हैं। छठा स्थान सृष्टि दबास, सातवां अनमोल राठौड़, आठवां आशीष कुमार, नौवां नौशीन और 10वां स्थान ऐश्वर्यम प्रजापति को मिला है। बता दें कि UPSC की प्रीलिम्नरी परीक्षा 28 मई 2023 को हुई थी। वहीं, मेन्स परीक्षा का आयोजन 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर को कराया गया था। प्री परीक्षा में करीब 13 लाख लोग शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ें: लखनऊ में जन्म, IIT Kanpur से पढ़ाई; कौन हैं UPSC टॉपर आदित्य श्रीवास्तव?
ये भी पढ़ें: रिजल्ट से पहले जान लें ये जरूरी बातें, परिणाम देखने में नहीं होगी कोई परेशानी
ये भी पढ़ें: नहीं है सुनने और बोलने की क्षमता, 27 की उम्र में पास कर ली UPSC की परीक्षा!
संबंधित खबरें
99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
40 mins agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
43 mins agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
49 mins agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
1 hr ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
2 hrs agoरेप के बढ़ते मामलों पर भड़का SC, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
2 hrs ago135 साल पुरानी सेंट्रल लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
3 hrs agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट, ट्रेड-निवेश समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
4 hrs ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने SC पर उठाए सवाल
5 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines