UPSC Debars Puja Khedkar : यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने विवादित ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर के प्रोविजनल कैंडिडेचर कैंसिल कर दिया है। कमीशन ने यह कदम खेडकर के सिविल सर्विसेज एग्जाम 2022 के एप्लीकेशन में अनियमितताओं को देखते हुए उठाया है। इसके साथ पूजा खेडकर को यूपीएससी की ओर से आयोजित कराई जाने वाली किसी भी परीक्षा में शामिल होने से भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। यानी कि अब पूजा खेडकर यूपीएससी का कोई भी एग्जाम नहीं दे सकेंगी।
क्या-क्या आरोप लगे हैं?
यूपीएससी परीक्षा में 821वीं रैंक पाने वाली पूजा खेडकर पर अपनी अथॉरिटी का दुरुपयोग करने का आरोप है। उन पर सिविल सेवा परीक्षा के लिए जितने अटेम्प्ट मिलते हैं उससे ज्यादा बार परीक्षा देने के लिए अपनी पहचान गलत बताने का भी आरोप है। खुद को दिव्यांग दिखाने के लिए फर्जी डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल करने की रिपोर्ट्स आने पर यूपीएससी ने खेडकर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। दिल्ली पुलिस ने खेडकर के खिलाफ यूपीएससी की ओर से मिली शिकायत के आधार पर एफआईआर भी दर्ज की है।
ट्रेनिंग होल्ड पर रखी गई
करीब 2 सप्ताह पहले ही उन्हें महाराष्ट्र ,सरकार के जिला प्रशिक्षण प्रोग्राम से बाहर कर दिया गया था। उन्हें मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडममी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन वापस बुला लिया गया है और उनकी ट्रेनिंग होल्ड पर रख दी गई है। इस सप्ताह की शुरुआत में पुणे की एक अदालत ने पूजा खेडकर की मां को एक जमीन के विवाद से जुड़े आपराधिक मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश सुनाया था। खुद खेडकर की एक अग्रिम जमानत याचिका पर दिल्ली की एक अदालत में आज सुनवाई होनी है।
संबंधित खबरें
दुश्मन के खेमे में मचेगी 'प्रलय'! क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
10 mins ago'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो', CJP का दिल्ली के बाद अब दक्षिण में आंदोलन
2 hrs agoचार घंटे, 70 सवाल... सौरव दास और आशुतोष रांका से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ
2 hrs agoECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
6 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
7 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
7 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
8 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
8 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
8 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines