कुमार गौरव, नई दिल्ली: आज संसद में पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों पर हंगामा हुआ। सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने इस मुद्दे पर हंगामा करते हुए सदन से वॉकआउट भी किया। प्रश्नकाल के दौरान में एक सांसद के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि, वैश्विक स्तर के मुकाबले भारत में पेट्रोल डीजल की कीमतों में काफी कम बढ़ोतरी हुई है।
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले दो साल में कच्चे तेल की कीमत में 100 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। जबकि इसकी तुलना में पिछले दो साल में भारत में पेट्रोल और डीजल के मूल्य में केवल 18.95 प्रतिशत और 26.5 प्रतिशत की ही बढ़ोतरी हुई है। हरदीप सिंह पुरी ने दावा किया दूसरे देशों के मुकाबले भारत में सबसे कम बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोलियम मंत्री ने अमेरिका का हवाला देते हुए बताया कि वहां पेट्रोल डीजल की कीमतों में 144 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है जबकि भारत में इससे काफी कम बढ़ोतरी हुई है।
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी के जवाब से विपक्ष के सांसद और संतुष्ट दिखे और उन्होंने हरदीप पुरी से सवाल पूछना शुरू किया। जवाब में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी कहा कि, आम आदमी को पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत से राहत देने के लिए के लिए,केंद्र की मोदी सरकार ने 2021-22 में केंद्रीय उत्पाद शुल्क में दो बार कमी की है। साथ साथ उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ,केंद्र सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद ,बीजेपी और दूसरे दलों द्वारा शासित राज्यो ने भी वैट की दरों को कटौती की है । इससे आम जनता को राहत मिली है ।
हरदीप पुरी ने राज्यो का नाम लेते हुए कहा कि केंद्र के द्वारा उत्पाद शुल्क हटाए जाने के बाद पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, तेलगांना, झारखंड, आंध्र प्रदेश और केरल की राज्य सरकारों ने जनता को राहत देने के लिए वैट की दरों में कोई कमी नहीं की। इस वजह से उन राज्यों में जनता को कम राहत मिली। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी के इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने लोकसभा में हंगामा हुआ और फिर वाईएसआर कांग्रेस,लेफ्ट, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके और टीआरएस के सांसदों ने सरकार के।विरोध में लोक सभा से वॉकआउट किया ।
संबंधित खबरें
भारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
10 mins agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
18 mins ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
2 hrs ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
2 hrs agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
3 hrs agoLIVE: दिल्ली के चाणक्यपुरी में महिला से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास
5 hrs agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
5 hrs agoRBI ने बढ़ाया रेपो रेट, जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में आज फिर INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन
6 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines