BBC Documentary: 2002 गुजरात दंगे पर बनाई गई BBC Documentary की स्क्रीनिंग को लेकर देश के कई यूनिवर्सिटी में बवाल मचा हुआ है। मामला अब दिल्ली से आगे बढ़कर पंजाब तक पहुंच गया है। पंजाब यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने बुधवार को कैंपस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री सीरीज के प्रदर्शन पर रोक लगा दी। जब छात्र इसे देख रहे थे तब स्क्रीनिंग को बीच में ही रोक दिया गया।
इस डॉक्यूमेंट्री को विश्वविद्यालय के छात्र केंद्र में कांग्रेस की छात्र शाखा नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) द्वारा दिखाया जा रहा था। पहले जेएनयू फिर जामिया से शुरू हुआ ये बवाल पंजाब तक पहुंच गया है।
और पढ़िए – BBC डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग पर अड़े DU के छात्र, हंगामे के बाद लगाई गई धारा 144
जामिया यूनिवर्सिटी में मचा बवाल
जामिया यूनिवर्सिटी (Jamia University) में इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर खूब हंगामा हो रहा है। पुलिस के प्रदर्शन कर रहे कई छात्रों को हिरासत में लिया है। यहां पीएम मोदी पर बीबीसी सीरीज की स्क्रीनिंग की योजना से पहले एसएफआई के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।
शाम 6 बजे होनी थी स्क्रीनिंग
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी के विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की घोषणा की थी। छात्र निकाय ने घोषणा की कि वे आज शाम 6 बजे जामिया मिलिया इस्लामिया परिसर में श्रृंखला की स्क्रीनिंग करेंगे। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई। जामिया में फिलहाल डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग टल गई है। SFI का कहना है कि जबतक हिरासत में लिए गए छात्र रिहा नहीं किए जाते, तब तक डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग नहीं की जाएगी।
बीबीसी के दो हिस्सों में बनी डॉक्यूमेंट्री “इंडिया: द मोदी क्वेश्चन” में दावा किया गया है कि इसने 2002 के गुजरात दंगों से जुड़े कुछ पहलुओं की पड़ताल की है जब मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे। इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक नोटिस में कहा कि बिना अनुमति के परिसर में छात्रों की बैठक या किसी भी फिल्म की स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसा करने पर आयोजकों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़िए – प्रधानमंत्री मोदी बोले- भारत में लोग औसतन 6 घंटे स्क्रीन पर बिताते हैं, यही चिंता की बात
JNU में हुआ था बवाल
इसके पहले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के छात्रों ने BBC की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के दौरान पथराव का आरोप लगाया है। जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष ने आरोप लगाया कि इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने पत्थर फेंके। इससे पहले 21 जनवरी को हैदराबाद विश्वविद्यालय में छात्रों के एक समूह ने बिना किसी पूर्व सूचना के अपने नॉर्थ कैंपस में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का आयोजन किया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
1 hr agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
2 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
4 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
4 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
5 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
6 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
6 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines