New Merchant Charge on RuPay and UPI Payment: सरकार RuPay डेबिट कार्ड और UPI पेमेंट पर जल्द ही बड़ा फैसला ले सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बड़े व्यापारियों के लिए एक बार फिर से RuPay डेबिट कार्ड और UPI पेमेंट पर मर्चेंट चार्ज लगाया जाएगा। इस चार्ज को सरकार ने 2022 में हटा दिया था। लेकिन, अब फिनटेक कंपनियों का तर्क है कि बड़े व्यापारियों की उतनी क्षमता हैं, वह यह चार्ज दे पाएं। बैंकिंग इंडस्ट्री ने सरकार को इसको लेकर एक प्रस्ताव भेजा है। जानिए किन लोगों पर यह नया नियम लागू किया जा सकता है और कौन लोग इससे बाहर रहेंगे?
कंपनियों का प्रस्ताव क्या?
सरकार बड़े व्यापारियों के लिए फिनटेक कंपनियों ने सरकार को इसका प्रस्ताव दिया है। जिसमें कहा गया कि व्यापारियों पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) चार्ज किया जाना चाहिए, क्योंकि वह इसे वहन कर सकते हैं। इस प्रस्ताव में छोटे व्यापारियों को राहत देते हुए कहा गया कि इनसे MDR नहीं लिया जाए। यह केवल उन लोगों पर लागू किया जाए, जिनका सालाना टर्नओवर 40 लाख रुपये से ज्यादा है। आगे कहा गया कि अगर यह लोग Visa और मास्टरकार्ड जैसे डेबिट कार्ड के लिए भुगतान कर रहे हैं, तो UPI और RuPay डेबिट कार्ड के लिए भी लागू किया जाना चाहिए।
ग्राहकों पर इसका असर क्या?
सीधे तौर पर तो इसका ग्राहकों पर असर नहीं पड़ता है, लेकिन कई बार देखा जाता है कि दुकानदार चार्ज की भरपाई के लिए सामान को महंगा कर देते हैं। इसके चलते खरीदारों की जेब पर असर पड़ता है।
ये भी पढ़ें: जियो के स्टारलिंक संग डील से यूजर्स को क्या फायदा? पहले एयरटेल ने भी मिलाया था मस्क से हाथ
क्या होता है MDR?
साल 2022 में MDR हटाने से पहले मर्चेट चार्ज के तौर पर ट्रांजैक्शन की रकम का 1 फीसदी से भी कम भुगतान किया जाता था। अब सवाल यह उठता है कि MDR क्या होता है? आपको बता दें कि इंडस्ट्रीज में मर्चेंट डिस्काउंट रेट मर्चेंट या दुकानदार को उस रियल टाइम पेमेंट के लिए चुकाना होता है, जो उन्हें कस्टमर से मिलता है। फिलहाल, यूपीआई और RuPay डेबिट कार्ड पेमेंट पर एमडीआर लागू नहीं है।
ये भी पढ़ें: टोल टैक्स पर फास्टैग के बिना UPI से होगी पेमेंट, इस जगह से होगी शुरुआत
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
41 mins agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
56 mins agoLIVE: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से पश्चिम बंगाल के दीघा में तेज हवाएं
2 hrs agoLIVE: सूडान के एक बाजार पर सेना के ड्रोन हमले में 100 से ज्यादा की मौत
3 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
3 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
10 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
10 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
11 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
13 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines