Upcoming Expressways: सफर को आसान बनाएंगे ये 20 नए एक्सप्रेसवे, जानिए यूपी में कितने?

Upcoming Expressways: देश में कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए कई एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। ये एक्सप्रेसवे देशभर के राज्यों को आपस में जोड़ने का काम करेंगे। इनके बनने से राज्यों में बिजनेस को भी बढ़ावा मिलेगा।

Upcoming Expressways

Upcoming Expressways: देशभर में कई दर्जन एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। इसके बनने से देशभर में आने-जाने के लिए कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। साथ ही सफर भी आसान हो जाएगा। इन एक्सप्रेसवे को इस तरह से बनाया जा रहा है, जिससे सफर के समय को कम किया जा सके। सरकार दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रही है, जिससे वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालु कम समय में मंदिर पहुंच सकेंगे। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में भी कई एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन

एक्सप्रेसवे की लिस्ट

1- दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे (NHAI)लंबाई 650 किलोमीटर- 4 लेन, जो निर्माणाधीन है।
2- अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे (NHAI) लंबाई 109 किलोमीटर- 4 लेन, जो निर्माणाधीन है।
3- अहमदाबाद-थराद एक्सप्रेसवे (NHAI) लंबाई 214 किलोमीटर- 6 लेन, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण की जा रही है।
4- गंगा एक्सप्रेसवे (मेरठ-प्रयागराज) (UPEIDA) लंबाई 594 किलोमीटर- 6 लेन, जो निर्माणाधीन है।
5- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे (UPEIDA) लंबाई 91 किलोमीटर- 4 लेन , जो निर्माणाधीन है।

विज्ञापन

6- बैंगलोर-चेन्नई एक्सप्रेसवे (NHAI) लंबाई 261 किलोमीटर- 4 लेन, जो निर्माणाधीन है।
7- चित्तूर-थैचूर एक्सप्रेसवे (NHAI) लंबाई 116 किलोमीटर- 6 लेन, जो निर्माणाधीन है।
8- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (NHAI) लंबाई 210 किलोमीटर- 6 लेन, जो निर्माणाधीन है।
9- दुर्ग-आरंग एक्सप्रेसवे (NHAI) लंबाई 92 किलोमीटर- 6 लेन, जो निर्माणाधीन है।
10- रायपुर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेसवे (NHAI) लंबाई 465 किलोमीटर- 6 लेन, जो निर्माणाधीन है।
11- गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे (NHAI) लंबाई 519 किलोमीटर- 4 लेन, इसके लिए भूमि अधिग्रहण का काम चल रहा है।
12- खड़गपुर-मोरग्राम एक्सप्रेसवे (NHAI) लंबाई 230 किलोमीटर- 4 लेन, जो निर्माणाधीन है।
13- वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे (NHAI) लंबाई 610 किलोमीटर- 6 लेन, जो निर्माणाधीन है।
14- बरेली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे (NHAI) लंबाई 500 किलोमीटर- 6 लेन, जिसके लिए डीपीआर तैयार किया जा चुका है।
15- शामली-बरेली एक्सप्रेसवे (NHAI) लंबाई 220 किलोमीटर- 6 लेन, जिसका डीपीआर तैयार किया जा चुका है।
16- अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे (NHAI) लंबाई 122 किलोमीटर- 6 लेन, जो निर्माणाधीन है।
17- चंबल एक्सप्रेसवे/अटल प्रोग्रेसवे (कोटा-इटावा) (NHAI) लंबाई 409 किलोमीटर- 4 लेन, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण का काम चल रहा है, बोलियां फिर से आमंत्रित की जाएंगी।
18- नागपुर-गोवा (पवनार-पत्रादेवी) शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे (MSRDC) लंबाई 802 किमी, 6 लेन, जिसका ग्राउंड सर्वे पूरा हो चुका है। भूमि अधिग्रहण जल्द ही शुरू होगा।
19- बक्सर स्पर के साथ बलिया लिंक एक्सप्रेसवे (UPEIDA)लंबाई 116 किलोमीटर- (17 किमी बक्सर स्पर)- 6 लेन, जो निर्माणाधीन है।
20- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (NHAI) लंबाई 63 किलोमीटर- 6 लेन, जो निर्माणाधीन है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ