पारंपरिक इस्लामिक पहनावे में नजर आई यूपी की अंजू, देखें पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह के साथ दावत का वीडियो

Anju dinner video, Anju in Pakistan, Anju Nasrullah love story, who is Anju, Anju married to pak man Nasrullah, Indian woman travels to Pakistan, Facebook love story

Anju Nasrullah Love Story: पाकिस्तान जाकर प्रेमी से निकाह करने वाली उत्तर प्रदेश की अंजू का एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में अंजू पाकिस्तानी पारंपरिक इस्लामिक पहनावे में नजर आई। वीडियो में अंजू प्रेमी नसरुल्लाह के दोस्तों के साथ डिनर करती नजर आई। बता दें कि अंजू हाल में अपने फेसबुक फ्रेंड और प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा पहुंची थी।

विज्ञापन

एक पाकिस्तानी पत्रकार की ओर से ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में अंजू को इस्लामिक ड्रेस पहने देखा जा सकता है। वीडियो में 29 साल के नसरुल्लाह डिनर टेबल पर अपने दोस्तों के साथ पारंपरिक लिबास में दिख रहा है। 34 साल की अंजू का यूपी के कैलोर गांव में हुआ था और वह राजस्थान के अलवर जिले में रहती थी। 2019 में अंजू और नसरुल्लाह की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी।

विज्ञापन

पाकिस्तानी वीजा पर अंजू पहुंची थी खैबर पख्तूनख्वा

फेसबुक पर दोस्त बनने के बाद हाल ही में नसरुल्लाह से मिलने के लिए अंजू पाकिस्तानी वीजा पर आदिवासी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के ऊपरी दीर जिले में पहुंची थी। इससे पहले, अंजू के पिता ने दावा किया था कि वह मानसिक रूप से परेशान और सनकी है। उन्होंने ये भी कहा था कि पाकिस्तान जाने के बारे में अंजू ने किसी को कुछ नहीं बताया था।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पत्रकारों से बातचीत में अंजू के पिता प्रसाद थॉमस ने बताया था कि मेरे बेटे ने जानकारी दी थी कि ‘दीदी’ पाकिस्तान गई है। मुझे उसके पाकिस्तान जाने के बारे में कुछ भी नहीं पता। उन्होंने बताया कि तीन साल की उम्र से अंजू अपने मामा (जालौन निवासी) के पास रहती थी। जालौन से ही करीब 20 साल की उम्र में अंजू की शादी भिवाड़ी (राजस्थान के अलवर जिले में) की गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ