Akhilesh Yadav Press Conference on Hindi Diwas: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। हिंदी दिवस पर आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने प्रमोद तिवारी की किताब कर्ण का भी अनावरण किया। इस दौरान अखिलेश ने योगी सरकार से लेकर मंगेश यादव एनकाउंटर और यूपी पुलिस पर जमकर निशाना साधा है।
हिंदी और उर्दू पर बोले अखिलेश
हिंदी दिवस पर भाषण देते हुए अखिलेश ने कहा कि आजादी के आंदोलन में हिंदी की विशेष भूमिका रही है। राम मनोहर लोहिया जी से लेकर नेता जी तक समाजवादियों ने हिंदी भाषा को बढ़ावा देने का काम किया है। हिंदी बढ़े और हिंदी के साथ-साथ सभी भारतीय भाषाएं बढ़ें और उर्दू बढ़े, यही कहते हुए मैं हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देना चाहता हूं।
यह भी पढ़ें- मायावती के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, गठबंधन टूटने को लेकर दिया ये चौंकाने वाला जवाब
महाभारत के कर्ण का किया जिक्र
महाभारत का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि दानवीर कर्ण जैसा उदाहरण कहीं नहीं देखने को मिलता। अभी कुछ देर पहले कुर्सी की बात हो रही थी। राजनीति में अपने कर्म, विचारों और सिद्धांतों का त्याग करना पड़ेगा, तो हम समाजवादी लोग तैयार रहेंगे।
सपा-बसपा गठबंधन पर तोड़ी चुप्पी
अखिलेश यादव ने कहा कि कर्ण के बारे में दिनकर जी से अच्छा कोई नहीं लिख सकता। उन्होंने शुद्र को लेकर जो कहा, उसमें भाव झलकता है। सपा-बसपा का गठबंधन भी कुछ ऐसा ही था। जो बाबा साहेब अंबेडकर और डॉक्टर राम मनोहर लोहिया करना चाहते थे, लेकिन नहीं कर पाए। उस समय भी मैंने कहा था कि सपा-बसपा का गठबंधन देश की राजनीति को बदलेगा। मगर कुछ परिस्थितियों के कारण यह गठबंधन नहीं चल पाया। ऐसे में किसने किसको फोन किया और किसने किसका फोन नहीं उठाया, यह बहुत छोटी बात है।
योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बनारस में एक शख्स की जान ले ली गई। ऐसी घटनाएं पूरे उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रही हैं। NCRB के आंकड़े उठाकर देख लीजिए। यह घटनाएं इसलिए हो रही हैं, क्योंकि यूपी पुलिस विभाग साजिश और षडयंत्र करने में लगा है। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि 3:30 बजे रात को फेक एनकाउंटर हुआ। 5 बजे आपको प्रेस नोट मिल जाए और फिर तार मिलाए जाएं कि बैग कहां से आया? मोटर साइकिल कहां से आई? नए कपड़े कहां से आए? घंटों बैठकर फेक एनकाउंटर के तार मिलाए गए। अभी भी व्यापारी संतुष्ट नहीं होगा, पूरी बरामदगी नहीं हुई है।
मंगेश यादव के परिवार से क्यों मिले अखिलेश?
अखिलेश यादव ने कहा कि कल मैं सच्चाई जानने के लिए मंगेश यादव के पूरे परिवार से मिला था। मुझे पता चला कि आधी रात को उसे घर से उठाया गया और 2 दिन बाद उसका एनकाउंटर हुआ। बीजेपी का कहना है कि सपा मंगेश यादव एनकाउंटर को मुद्दा बना रही है। मगर यूपी में जितने भी एनकाउंटर हुए हैं, सबके खिलाफ समय-समय पर समाजवादी पार्टी ने आवाज उठाई है।
बीजेपी को बताया भारतीय जमीनी पार्टी
अखिलेश का कहना है कि अयोध्या की पावन धरती पर जब जमीन घोटाला हो रहा है, तो कल्पना करिए कि बाकी जिलों में क्या हाल होगा। बीजेपी और उनके तमाम नेता सबसे बड़े भूमाफिया के रूप में उभर पर आए हैं। कई जगहों पर इन्होंने तलाबों पर कब्जा करके उन्हें खत्म कर दिया है। लखनऊ में भी यही हो रहा है। बीजेपी भारतीय जनता पार्टी की बजाए भारतीय जमीनी पार्टी बन गई है।
यह भी पढ़ें- कानून अंधा होता है! मौत के 13 साल बाद किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के घर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस
संबंधित खबरें
BJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
49 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
1 hr agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
5 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
8 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
11 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
11 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
13 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोमवार को अयोध्या में साधु-संतों से मुलाकात करेंगे सीएम योगी
14 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
21 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines