हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हापुड़ में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे दो संदिग्ध गिरफ्तार, दिल्ली और नोएडा के मंदिरों की रेकी कर भेजे वीडियो

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, हापुड़ से आईएसआई नेटवर्क के दो जासूसों को गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि दोनों जासूस पाकिस्तान के लिए जासूसी करते थे. दोनों युवक सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान समर्थित गैंगस्टर शहजाद भाटी के संपर्क में थे और मंदिरों के संवेदनशील स्थानों की जानकारी उससे साझा कर रहे थे.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, हापुड़ से आईएसआई नेटवर्क के दो जासूसों को गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि दोनों जासूस पाकिस्तान के लिए जासूसी करते थे. दोनों युवक सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान समर्थित गैंगस्टर शहजाद भाटी के संपर्क में थे और मंदिरों के संवेदनशील स्थानों की जानकारी उससे साझा कर रहे थे.

मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए आरोपी अजीम राणा और आजाद राजपूत दिल्ली के सनातन धर्म मंदिर नोएडा के रावण मंदिर और आस-पास के इलाकों की फोटो वीडियो और लोकेशन पाकिस्तान को शेयर की थी.

बता दें कि दोनों को बुधवार को हापुड़ से गिरफ्तार किया गया है. जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफार्म के जरिए संपर्क में थे. आरोपी अजीम राणा हापुड़ के धौलाना और आजाद मेरठ के जई गांव का रहने वाला है. दोनों के मोबाइल फोन से इंटेलिजेंस ब्यूरो को कई फोटो और वीडियो मिले हैं. जिन्हें पाकिस्तान के हैंडलर को भेजा गया है.

विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

जासूसी नेटवर्क के तार की हो रही तलाश

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 और Official Secrets Act 1923 की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है. पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इस जासूसी नेटवर्क के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और क्या इन्हें इस देशविरोधी कार्य के लिए कोई विदेशी फंडिंग प्राप्त हुई थी.

विज्ञापन

ISI और कुख्यात गैंगस्टर के संपर्क में थे 2 जासूस

पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि ये दोनों आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी और ISI के सीधे संपर्क में थे. आरोपी दिसंबर 2025 से भट्टी के साथ इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और व्हाट्सऐप के जरिए जुड़े हुए थे. वे पाकिस्तानी हैंडलर के निर्देशों पर दिल्ली और आसपास के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की रेकी कर रहे थे, जिसका उद्देश्य भारत की आंतरिक सुरक्षा और धार्मिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाना था.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola