CM Yogi Action Plan for Wolves and Leopard Attack: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में खूंखार जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीते कई दिनों से बहराइच में भेड़ियों के हमले की खबरें आ रही हैं। वहीं बीते दिन महाराजगंज में तेंदुआ निकलने से हड़कंप मच गया था। जहां भेड़ियों ने एक छोटी बच्ची को मौत के घाट उतार दिया, वहीं तेंदुए ने खेत में काम कर रहे किसान पर हमला बोल दिया था। इन घटनाओं के बाद यूपी के कई जिलों में दहशत का माहौल है, जिसे लेकर अब यूपी सरकार एक्शन मोड में आ गई है।
कैसे हमला करते हैं भेड़िए और तेंदुए?
भेड़िया 55-70 किमी/प्रति घंटे की रफ्तार से चलता है। वहीं भेड़िया 20 मिनट तक लगातार तेजी से पीछा कर सकता है। आमतौर पर भेड़िया दबे पांव घात लगाकर हमला करता है। इसके अलावा भेड़िया 5 मीटर (16फीट) ऊंची छलांग लगाकर भी अपने शिकार को दबोच सकता है। वहीं तेंदुआ काफी चालाकी से घात लगाकर पीछे से शिकार करता है। तेंदुआ पेड़ों पर भी आसानी से चढ़ सकता है और वो सिर के ऊपर से भी शिकार पर हमला बोल सकता है।
यह भी पढ़ें- 2 राज्यों में बाढ़ से 19 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद; पीएम मोदी ने सीएम को किया फोन, 140 ट्रेनें रद्द
सीएम योगी ने दिया आदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभागीय मंत्री समेत कई अधिकारियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आइए जानते हैं सीएम योगी ने आदमखोर भेड़ियों और तेंदुए को पकड़ने के लिए क्या प्लान तैयार किया है।
1. सीएम योगी ने प्रदेश के कई जिलों में प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा है। खासकर जिन जिलों पर भेड़ियों और तेंदुए का संकट मंडरा रहा है, वहां स्थिति पर नियंत्रण रखने के आदेश दिए गए हैं। सीएम योगी ने प्रशासन को जरूरी कदम उठाते हुए खूंखार जानवरों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।
2. सीएम योगी ने प्रशासन, पुलिस, वन विभाग, राजस्व विभाग और स्थानीय पंचायत को जागरुकता फैलाने की जिम्मेदारी सौंपी है। यह सभी लोग खूंखार जानवरों से बचने की तरकीबें गांव की आम जनता तक पहुंचाएंगे।
3. सीएम योगी ने वन विभाग को आदेश दिया है कि बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत और बिजनौर जैसे जिलों में अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया जाए। साथ ही इन इलाकों में ज्वाइंट पेट्रोलिंग को बढ़ावा दिया जाए।
4. सीएम योगी के दिशा-निर्देशों में वरिष्ठ अधिकारियों को गांव में कैंप लगाने की हिदायत दी गई है। साथ ही जिन गांवों में स्ट्रीट लाइट खराब है या अंधेरे की समस्या है, वहां जल्द से जल्द पेट्रोमैक्स की व्यवस्था करने की बात कही गई है।
5. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी देश का पहला राज्य है, जहां मानव-वन्य जीव संघर्ष को आपदा घोषित कर दिया गया है। ऐसे में सीएम योगी का आदेश है कि खूंखार जानवरों ने जिन घरों और गांवों में हमला बोला है, वहां मौजूद पीड़ितों की हर संभव मदद की जाए।
भेड़ियों ने 3 साल की बच्ची को दबोचा
बता दें कि बीती रात बहराइच के महसी इलाके में भेड़िए ने 3 साल की मासूम बच्ची को अपना शिकार बना लिया। बच्ची अपनी मां के साथ सो रही थी। भेड़िए ने आधी रात में बच्ची को दबोच लिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग भेड़िए के पीछे भागे, मगर तब तक भेड़िए ने बच्ची के दोनों हाथ खा लिए थे और उसका शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला।
यह भी पढ़ें- आखिर क्यों खूंखार हुए भेड़िए? यूपी-बिहार में ही क्यों होते हैं हमले?
संबंधित खबरें
मणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपा किश्तवाड़, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता
1 hr agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
1 hr ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
1 hr ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
2 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
8 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
9 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
9 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
11 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines