यूपी बोर्ड साल 2026 का हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट कल घोषित किया जाएगा. माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय, प्रयागराज से शाम 4 बजे रिजल्ट घोषित किया जाएगा. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
जारी हुआ नोटिस
जारी किए गए नोटिस में कहा गया है, ‘सूचित किया जाता है कि वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा का परीक्षाफल दिनांक 23 अप्रैल को शाम 4 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद्, मुख्यालय, प्रयागराज से घोषित किया जाएगा. परीक्षाफल को माध्यमिक शिक्षा परिषद् की वेबसाइट www.upmsp.edu.in या डिजिलॉकर की वेबसाइट https://results.digilocker.gov.in/ पर देखा जा सकता है.’
ऐसे चेक करें रिजल्ट
यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
होमपेज पर जाकर 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट पर क्लिक करें.
अब अपना रोल नंबर डालें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
रिजल्ट स्क्रीन पर शो होने लगेगा.
फेल होने पर मिलेगा दूसरा मौका
अगर किसी छात्र को एक या दो विषयों में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त नहीं हुए हैं, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है. यूपी बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन करेगा. इसकी सूचना रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद दी जाएगी. इसके अलावा, छात्र अपनी कॉपियों की स्क्रूटनी के लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
संबंधित खबरें
PM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
26 mins agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
1 hr agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
2 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
2 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
2 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
3 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
4 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
6 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
6 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines