UP-Bihar Rain Alert: देशभर में इन दिनों मानसूनी बारिश जमकर कहर बरपा रही है। कई राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। हिमाचल-उत्तराखंड से लेकर राजस्थान तक चारों ओर जलप्रलय की तस्वीरें सामने आ रही है। इस बीच राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के सटे इलाकों में मंगलवार का दिन सूखा रहा। लोग पूरे दिन बारिश को तरसते रहे। हालांकि उमस नहीं होने और ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। ऐसे में आइये जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम?
मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। यानी की अगले दो दिनों तक राजधानी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं दिल्ली के आसपास के इलाकों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे।
हिमाचल में इन जिलों में होगी बारिश
बात करें पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश की तो यहां के कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का आलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 7 जिलों चंबा, शिमला, कुल्लू, किन्नौर, सिरमौर, मंडी में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने 9 और 10 अगस्त को प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि प्रदेश में बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण 53 सड़कें फिलहाल बंद हैं।
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में भी इन दिनों मानसूनी बारिश जमकर कहर बरपा रही है। पूर्वी यूपी के कई जिलों में मंगलवार को जमकर बारिश हुई। आज भी मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, खीरी, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बागपत, शामली, अलीगढ़ समेत कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
राजस्थान में उफान पर नदी-नाले
राजस्थान में भी पिछले 3 दिनों से बारिश के कारण जमकर हाहाकार मचा हुआ है। स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं। वहीं नदी-नाले उफान पर है। टोंक के टोरडी सागर बांध पर चादर चल रही है। बहाव क्षेत्र में मंगलवार को रोडवेज की बस बह गई। गनीमत रही कि बस में सवारियां नहीं थी। हालांकि बस का ड्राइवर लापता है।
ये भी पढ़ेंः 5 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली NCR में कैसा रहेगा मौसम? जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
आज इन राज्यों में बारिश की संभावना
देश में मौसम विभाग ने आज 10 राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, यूपी, एमपी, असम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र शामिल हैं। वहीं आईएमडी ने छत्तीसगढ़, एमपी, बिहार और झारखंड में तूफान के साथ बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया है।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR में दो दिनों तक नहीं बरसेंगे बादल, हिमाचल-उत्तराखंड में अलर्ट, जानें कहां-कहां होगी बारिश
संबंधित खबरें
Starlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
52 mins agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
1 hr ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
2 hrs agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
3 hrs ago10 अक्टूबर CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने 2800 अपराधियों को किया ट्रैक
4 hrs agoLIVE: खरगे पहुंचे कनॉट प्लेस, विपक्षी MPs के साथ लंच के बाद जाएंगे राजघाट
6 hrs agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
7 hrs agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
14 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
15 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines