हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

UP-बिहार समेत 25 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, Delhi-NCR में कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें IMD का अपडेट

IMD Weather Update: मौसम विभाग ने आज यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश को लेकर भारी अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी दिल्ली में आज भी मौसम सुहाना बना रहेगा। हालांकि इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
आज देश के 25 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Today Weather Forecast: देशभर में मानसूनी बारिश कहर जारी है। कहीं बादल फट रहे हैं तो कहीं नदियां उफान पर हैं। ऐसे में मानसूनी बारिश लोगों के लिए आफत बनकर सामने आ रही है। वहीं राजधानी दिल्ली में सोमवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। इस दौरान ठंडी हवाएं चलती रही इसलिए लोगों को उमस ने परेशान नहीं किया। कुछ जगहों को छोड़ दे तो पूरे दिल्ली-एनसीआर में कहीं पर भी बारिश नहीं हुई। ऐसे में आइये जानते हैं आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में सोमवार को पूरे दिन ठंडी हवाएं चलती रही। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। वीकएंड तक दिल्ली के अधिकतम तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग की माने तो अधिकतम तापमान गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है।

उत्तराखंड में 17 हजार लोगों का रेस्क्यू

उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद लैंड स्लाइड और बाढ़ प्रभावित इलाकों से 17 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है। अब प्रभावित इलाकों में प्रशासन पुल, बिजली के खंभे और कम्युनिकेशन लाइनों को ठीक करने में जुटा है। बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण 17 लोगों की मौत हो चुकी है। आईएमडी के अनुसार अगले 4-5 दिन में हालात और भी खराब हो सकते हैं। देहरादून और बागेश्वर में मंगलवार को भारी बारिश हो सकती है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल और टिहरी में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

हिमाचल में 87 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में 6 से लेकर 8 अगस्त तक मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने की अपील की है। लैंडस्लाइड और बाढ़ के कारण 87 सड़कों को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही यूपी-बिहार में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा झारखंड में भी बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है। IMD ने 8 से 11 अगस्त कई जिलों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं।

ये भी पढ़ेंः 5 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली NCR में कैसा रहेगा मौसम? जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान-एमपी में बाढ़ जैसे हालात

राजस्थान में कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की सक्रियता के चलते राजस्थान के टोंक, पाली और भीलवाड़ा जिलों में बीते 24 घंटों में अत्यधिक भारी बारिश रिकाॅर्ड की गई है। भारी बारिश के कारण टोंक, बालोतरा, जैसलमेर, नागौर और पाली में जिला कलेक्टरों ने 6 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं एमपी में बारिश से नदियां उफान पर हैं।

आज इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, बिहार, झारखंड और नाॅर्थ ईस्ट के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं राजस्थान और उत्तराखंड में मौसम विभाग ने बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR में दो दिनों तक नहीं बरसेंगे बादल, हिमाचल-उत्तराखंड में अलर्ट, जानें कहां-कहां होगी बारिश

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें