Ayodhya Ram Mandir Lord Rama Statue Installation: दुनियाभर के श्री राम के भक्तों के लिए खुशखबरी है। अयोध्या में राम मंदिर मे रामलला के विराजने की तारीख और शुभ मुहूर्त फाइनल हो गया है। राम मंदिर में रामलला को विराजमान करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। रामलला की स्थापना 22 जनवरी 2024 को होगी।
वाराणसी के ज्योतिषियों द्वारा इसका मुहूर्त तय कर दिया गया है। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से रामलला की स्थापना की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। भवन निर्माण समिति, विश्व हिन्दू परिषद और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति की बैठकों का दौर जारी है। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। CM योगी खुद कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
यह भी पढ़ें: महिलाएं 4 कामों में पुरुषों से हमेशा रहती हैं आगे, जानें क्या कहती है चाणक्य नीति
2 मूर्तियां स्थापित होंगी, यह होगा शुभ मुहूर्त
ज्योतिषियों के मुताबिक, मकर संक्रांति पर 25 जनवरी तक का मुहूर्त बेहद शुभ है। विद्वान पंडितों ने उन दिनों में 3 शुभ मुहूर्त निकाले हैं, जिनमें से 22 जनवरी को पुष्प नक्षत्र के साथ अभिजीत मुहूर्त बन रहा है। ऐसे में 22 जनवरी का दिन रामलला की स्थापना के लिए बेहद शुभ दिन है। इस दिन सुबह करीब साढ़े 11 से साढ़े 12 बजे के बीच रामलला स्थापित किए जाएंगे।
यजमान के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। 2 मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। इनमें एक स्थायी रूप से गर्भगृह में विराजमान रहेगी। दूसरी चलायमान होगी, जिसे विशेष अवसरों पर मंदिर से बाहर ले जाया जा सकेगा। तय प्रोग्राम के अनुसार, रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 16 जनवरी से शुरू होगा। 100 से अधिक विद्वान मूर्तियों की स्थापना कराएंगे।
यह भी पढ़ें: कौन होते हैं अघोरी, श्मशान में किस तरह करते हैं साधना? जानें इनका स्वभाव और रहस्य
निर्माण में अब तक खर्च हुए 900 करोड़ रुपये
अयोध्या में राम लला मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। राम मंदिर निर्माण में अब तक 900 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। इसके बाद भी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बैंक खातों में 3000 करोड़ रुपये जमा हैं। राम जन्मभूमि ट्रस्ट से जुड़े अधिकारियों ने इसके बारे में जानकारी दी है। ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि राम मंदिर निर्माण पर 5 फरवरी 2020 से 31 मार्च 2023 तक कुल 900 करोड़ रुपये खर्च किये जा चुके हैं। इसके बाद भी खातों में 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि मौजूद है। वहीं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही देश भर के 10 हजार लोगों को न्योता दिया गया है। श्रद्धालुओं को प्रसाद के साथ भगवान राम की तस्वीरें दी जाएंगी।
यह भी पढ़ें: घर में कभी भी कर लें 5 काम, मां लक्ष्मी धन की पोटली लेकर दस्तक देंगी आपके द्वार
पूर्ण स्थापित मूर्ति की ऊंचाई करीब 8.5 फीट होगी
मिली जानकारी के अनुसार, अचल मूर्ति की कुल ऊंचाई 8.5 फीट होगी। बालक होने के बाद भी धनुष रामलला की पहचान है। मूर्ति में रामलला का धनुष, तीर व मुकुट अलग से बनाकर लगाया जाएगा। मूर्ति की ऊंचाई वैज्ञानिक के मत के आधार पर तय की गई है। हर रामनवमी पर रामलला के मुख पर सूर्य की किरणें पड़ सकें, इसको लेकर वैज्ञानिकों के सुझाव पर ही मूर्ति की कुल ऊंचाई 8.5 फीट तय की गई है, ताकि तकनीकी रूप से रामलला का सूर्य रश्मियों से अभिषेक हो सके।
राममंदिर के प्रथम तक का करीब 70 फीसदी काम पूरा हो गया है। 3500 मजदूर तीन शिफ्टों में राममंदिर में काम कर रहे हैं। राममंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने कहा कि स्ट्रक्चर की दृष्टि से प्रथम तल का निर्माण भी 70 फीसदी पूरा हो चुका है। 15 नवंबर तक प्रथम तल भी पूर्ण कर द्वितीय तल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
16 mins agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 hr agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
2 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
2 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
3 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
3 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
10 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
11 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
13 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines