---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

घर में कभी भी कर लें 5 काम, मां लक्ष्मी धन की पोटली लेकर दस्तक देंगी आपके द्वार

Maa Lakshmi: धर्म शास्त्रों के अनुसार, मां लक्ष्मी के आगमन के लिए घर में कुछ काम जरूर करने चाहिए। ऐसा शुभ होता है।

---विज्ञापन---

Maa Lakshmi: मां लक्ष्मी की कृपा होने पर घर में धन और अन्न की कोई कमी नहीं होती है। यही वजह है कि लोग मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए ललायित रहते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए नियमित तौर पर भी मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। कहते हैं कि मां लक्ष्मी अपने भक्तों की भक्ति से प्रसन्न होकर धन-वैभव की पूर्णता के लिए आशीर्वाद प्रदान कर देती हैं। आइए जानते हैं कि घर में मां लक्ष्मी के आगमन के लिए क्या करना चाहिए।

मां लक्ष्मी

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सुबह उठकर कुछ उपाय जरूर करने चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की प्रसन्नता आपके ऊपर बनी रहती है। ऐसे में सुबह उठकर स्नादि से निवृत होकर तुलसी में जल देकर ही दिन की शुरुआत करनी चाहिए।

---विज्ञापन---

तुलसी में जल

कहते हैं कि तुलसी में जल अर्पित करते समय भगवान विष्णु के मंत्र ओम् नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में सुबह स्नान के बाद यह काम जरूर करें।

यह भी पढ़ें: सूर्य ग्रहण बदलकर रख देखा 5 राशि वालों का सबकुछ, 14 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन

---विज्ञापन---

दीपक

कहते हैं कि दीपक में देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में रोजाना मुख्य द्वार की साफ-सफाई करके शाम के वक्त एक दीपक इस स्थान पर जरूर जलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा नियमित रूप से करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

तिलक

रोजना की पूजा के बाद मस्तक पर तिलक जरूर लगाना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से मन-मस्तिष्क शांत रहता है। इसके साथ ही ऐसा करने से देवी-देवताओं का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।

---विज्ञापन---

नमक पानी से पोछा

घर में मां लक्ष्मी के आगमन के लिए सुबह पानी में नमक मिलाकर पोछा लगाना चाहिए। धर्म शास्त्रों के जानकार बताते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त होता है। जिसके परिवार हमेशा खुशहाल रहता है।

यह भी पढ़ें: पितृ पक्ष के दौरान 5 रूपों में घर आते हैं पितर देव, इन्हें कभी न लैटाएं खाली हाथ

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 11, 2023 02:44 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola