---विज्ञापन---

देश angle-right

‘गजवा-ए-हिंद करके भारत में लागू कराना चाहता था शरिया कानून’, यूपी ATS ने डॉक्टर ओसामा शेख को किया गिरफ्तार

यूपी ATS ने सोमवार को महाराष्ट्र में ठाणे जिले के बदलापुर शहर से डॉक्टर ओसामा शेख को गिरफ्तार किया है। ATS ने इसके बाद ओसामा शेख को उल्हासनगर की कोर्ट में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद जज ने एटीएस को ट्रांजिट रिमांड दे दिया।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने ठाणे के बदलापुर शहर से डॉक्टर ओसामा शेख को गिरफ्तार किया है। ओसामा एक निजी अस्पताल में RMO के पद पर था। ATS ने डॉक्टर का प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया ( SIMI ) से कनेक्शन होने का संदेह जताया है। बताया जा रहा है कि आरोपी हिंसक जिहाद के जरिए गजवा-ए-हिंद करके भारत में शरिया कानून लागू करना चाहता था। साथ ही, वह मुस्लिम युवकों को गैर-मुस्लिम युवकों के खिलाफ भड़का रहा था। वह उन्हें भारत के खिलाफ आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसाता था।

प्रतिबंधित संगठन सिमी से संबंध होने का संदेह

यूपी ATS ने सोमवार को महाराष्ट्र में ठाणे जिले के बदलापुर शहर से डॉक्टर ओसामा शेख को गिरफ्तार किया है। ATS ने इसके बाद ओसामा शेख को उल्हासनगर की कोर्ट में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद जज ने एटीएस को ट्रांजिट रिमांड दे दिया। इसके बाद ATS आरोपी ओसामा को लेकर यूपी के लिए निकल गए। यूपी ATS ने इसी मामले में अमरोहा से भी अजमल नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। ATS अब दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई प्रतिबंधित संगठन सिमी से संबंध होने के संदेह में की गई है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: पहलगाम हमले का नया सच, हमलावरों के खिलाफ पहली बार भारत के हाथ लगे ये पुख्ता सबूत

डॉक्टर की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर

बदलापुर (पूर्व) के एक निजी स्पंदन अस्पताल के 30 वर्षीय डॉक्टर ओसामा शेख को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में हुई आतंकी गतिविधियों में शामिल आरोपियों को यह डॉक्टर ऑनलाइन मार्गदर्शन दे रहा था। इसी संदेह के आधार पर यूपी एटीएस ने यह कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के चलते बदलापुर शहर में हड़कंप मच गया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: प्रज्वल रेवन्ना को सजा मिलने के बाद कैसी कटी पहली रात? कहलाएंगे कैदी नंबर 15528, मिलेगी 424 रुपये सैलरी

स्थानीय पुलिस भी कर रही है जांच

एटीएस द्वारा ओसामा को हिरासत में लिए जाने के बाद अब यह जांच की जा रही है कि क्या उसके कुछ सहयोगी बदलापुर या आसपास के इलाकों में सक्रिय हैं। स्थानीय पुलिस भी जांच में जुट गयी है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ओसामा ने महाराष्ट्र में किसी संगठन के संपर्क में था या नहीं। इस दिशा में यूपी एटीएस द्वारा आगे की जांच किए जाने की संभावना है।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 04, 2025 08:40 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola