UP ATS arrested Terrorist Pooch Jammu Kashmir: उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। होली से पहले पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने पुंछ जिले में रहने वाले एक खतरनाक आतंकी को धर दबोचा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। खबरों की मानें तो पकड़े गए आतंकी पर पुलिस ने 25,000 रुपए का इनाम रखा था। आतंकी 18 सालों से फरार चल रहा था। लंबी तलाश के बाद आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मुरादाबाद से हुआ गिरफ्तार
यूपी ATS ने मुरादाबाद से आतंकी को हिरासत में लिया है। उल्फत जम्मू कश्मीर के पुंछ का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार आतंकी उल्फत हुसैन उर्फ मोहम्मद सैफुल इस्लाम मलिक 18 साल से पहचान छिपा कर मुरादाबाद में रह रहा था। उल्फत पाकिस्तानी आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी है, जो 18 साल से पुलिस से बच रहा था।
यह भी पढ़ें- होली पर मुस्लिमों को सलाह देने वाले CO हनुमान जी की सेवा करते आए नजर, सामने आया Video
PoK में ली ट्रेनिंग
सूत्रों की मानें तो उल्फत ने पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) से आतंकी की ट्रेनिंग ली है। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद उल्फत को यूपी के मुरादाबाद भेज दिया गया। इसके पीछे हिजबुल मुजाहिद्दीन की कोई बड़ी साजिश हो सकती है। उल्फत किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए मुरादाबाद आया था।
2001 में हुआ था गिरफ्तार
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब पुलिस ने उल्फत को गिरफ्तार किया है। इससे पहले 9 जुलाई 2001 को कलकत्ता ट्रेन में उल्फत को पकड़ा गया था। इस दौरान उल्फत के पास बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए थे। इस लिस्ट में AK-47, AK-56, 2 पिस्टल, 30 बोर, 12 हैंड ग्रेनेड, 39 टाइमर, 50 डेटोनेटर, 37 बैटरी, 29 किलो विस्फोटक, 8 मैग्जीन और 560 जिंदा कारतूस का नाम शामिल है।
जमानत पर हुआ रिहा
2001 में गिरफ्तार होने के बाद उल्फत को जमानत मिल गई थी। जमानत मिलने के बाद से ही उल्फत फरार चल रहा था। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश में थी। उल्फत को ढूंढने के लिए पुलिस ने उसके सिर पर 25,000 रुपए का इनाम रखा था। मुरादाबाद कोर्ट ने भी उल्फत के खिलाफ वारंट जारी किया था।
यह भी पढ़ें- यूपी सरकार के बजट खर्च पर संजय सिंह ने उठाए सवाल, BJP को बताया ‘जुमला पार्टी’
संबंधित खबरें
जेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
7 mins agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
1 hr ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
2 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
5 hrs agoLIVE: इंडिगो ने रद्द की रियाद जाने वाली उड़ानें, आदेश 31 अक्टूबर तक लागू
5 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
6 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines