यूपी एटीएस ने केरल के मालपुर में मुजाहिद आर्मी के संस्थापक मोहम्मद रजा को गिरफ्तार किया है. उस पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को उखाड़ फेंकने और शरिया कानून लागू करने की कोशिश के आरोप है. रजा एक पाकिस्तानी संगठन के संपर्क में था और अपने साथियों अकरम, मोहम्मद तौहीद, कासिम और सफील के साथ गैर-मुस्लिम धार्मिक नेताओं की लक्षित हत्याओं की साजिश रच रहा था. आरोपी को जेल भेज दिया गया है और जांच जारी है.
बताया गया कि मोहम्मद रजा मूल रूप से फतेहपुर का रहने वाला है. वह केरल में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम कर रहा था. उस पर आरोप है कि हिंदू धर्मगुरुओं की हत्या के लिए अपने खातों में फंडिंग करा रहा था. एटीएस की टीम उसे ट्रांजिट रिमांड पर राजधानी लेकर आएगी.
एटीएस के अधिकारियों के मुताबिक, इस नेटवर्क के बारे में सूचना मिलने के बाद सोमवार को सुल्तानपुर के रहने वाले अकमल रजा, सोनभद्र निवासी सफील सलमानी, कानपुर निवासी तौसीफ और रामपुर निवासी कासिम अली को गिरफ्तार किया गया था. उनसे जब पूछताछ की गई तो सामने आया कि पूरी साजिश को अंजाम देने के लिए मोहम्मद रजा के खातों में पैसा जमा कराया जा रहा था.
जानकारी मिलने के बाद एटीएस की टीम केरल गई और उसे गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि उसके दो खातों में ये पैसे जमा कराए जा रहे थे. अब इस बात की जांच की जा रही है कि क्या उसके पास और भी खाते हैं? इसके साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि वह किस संगठन से जुड़ा हुआ है और वह किससे प्रेरित होकर यह करना चाह रहा था.
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में एनकाउंटर, मेडिकल स्टोर संचालक पर हमला करने वाले 2 बदमाशों को लगी गोली
इससे पहले UP Police ने बताया था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को हटाकर शरीयत व्यवस्था कायम करने का मंसूबा रखने वाले 04 अभियुक्तों को #UPATS द्वारा गिरफ्तार किया गया है. अभियुक्त समान मानसिकता वाले लोगों को रेडिकलाइस्ड करके जोड़ रहे थे और अपनी कट्टर धार्मिक मानसिकता के चलते वो कई लोगों को चिन्हित कर उनके खात्मे के लिए आतंकी कार्यवाहियों की योजना बना रहे थे. अपने इन कार्यों के लिए वो कई हिंसात्मक जिहादी साहित्यों का संकलन, लेखन और उनके प्रचारित प्रसारित करने का कार्य कर रहे थे.
संबंधित खबरें
चक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
5 mins ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
1 hr ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
1 hr ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 hr agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
3 hrs agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
5 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
6 hrs agoLIVE: चक्रवात 'अर्नब' को लेकर एयर इंडिया की एडवाइजरी जारी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines