कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पूरे भारत और दुनिया में Gen-Z के बीच काफी लोकप्रिय हैं. उनकी लोकप्रियता को देखते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने उन्हें एक खुला ऑफर दिया है. केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री अठावले का कहना है कि हमारी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (API) जॉइन कर लो और NDA का हिस्सा बन जाओ. प्रधानमंत्री मोदी हमारे कैप्टन हैं और मैं उनका प्लेयर हूं. प्रधानमंत्री मोदी 2029 के लोकसभा चुनाव में फिर जीत दर्ज करने जा रहे हैं और उनके नेतृत्व में ही 2029 में NDA चौथी सरकार बनाएगी. इसलिस अभिजीत दीपके अपनी कॉकरोच जनता पार्टी के साथ रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (API) में आ जाएं, सभी मिलकर काम करेंगे.
अठावले ने धाराशिव में मीडिया के सामने ऑफर दिया
महाराष्ट्र के धाराशिव में सूखे के हालातों का जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अठावले ने मीडिय से बात की थी. इस दौरान उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी का बेड़ा बहुत विशाल और मजबूत बन गया है. 2029 के लोकसभा चुनाव में भी NDA सरकार आएगी और मोदी ही कैप्टन बनेंगे. अगर CJP चीफ अभिजीत दीपके अंबेडकरवादी हैं तो उन्हें युवाओं को अपने साथ जोड़कर NDA का हिस्सा बन पार् को और मजबूत बनाने में सहयोग करना चाहिए. अभिजीत बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों से कॉकरोच जनता पार्टी के जरिए NDA को मजबूत कर सकते हैं और देशसेवा करने में मोदी सरकार को बड़ा योगदान दे सकते हैं. इसके लिए अभिजीत दीपके को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (API) में आने के बारे में सोचना चाहिए.
अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने शर्त के साथ छोड़ा
बता दें कि अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में सेंट्रल पार्क तक तिरंगा मार्च का आह्वान किया था. लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें समर्थकों के साथ सेंट्रल पार्क तक पहुंचने नहीं दिया और हिरासत में ले लिया. दिल्ली पुलिस ने उन्हें झंडेवालान से और AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को मंडी हाउस से हिरासत में लिया. नेहा बोरा को देर रात रिहा कर दिया गया, लेकिन अभिजीत दीपके को प्रिवेंटिव अरेस्ट में ले लिया और स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के सामने पेश किया. जहां से अभिजीत को सशर्त जमानत मिली और उनसे शांति बनाए रखने के लिए पीस बॉन्ड साइन कराया गया. अभिजीत दीपके को 10 अक्टूबर को भरवाए गए पीस बॉन्ड का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
CEC-ECI और वोट चोरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी
बता दें कि विपक्षी दलों का गठबंधन INDIA ब्लॉक और कॉकरोच जनता पार्टी ने चुनाव आयोग में अनियमितताओं के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. जिसके तहत राहुल गांधी और अभिजीत दीपके CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर रोक लगाने और अब तक SIR में काटे गए नाम वापस वोटर लिस्टों में जोड़ने की मांग कर रहे हैं. इसलिए पिछले एक महीने से दिल्ली जंग का मैदान बनी हुई है.
संबंधित खबरें
लंदन में ध्रुव राठी के खिलाफ भी लगे नारे, आमने-सामने आए 2 गुट
1 hr ago3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
3 hrs ago'जिंदा बचने के लिए लगा दी थी ताकत', स्मित मच्छार ने याद किया कॉकपिट का हमला
4 hrs agoLIVE: मुंबई में बढ़ा प्रदूषण, आसमान दिखने लगी धुंध की मोटी परत
5 hrs agoराहुल गांधी और अन्य के खिलाफ FIR की मांग, पत्रकार ने पुलिस में दी शिकायत
14 hrs agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
14 hrs agoकेरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
14 hrs agoरिहा हुए अभिजीत दीपके, सौरव दास-आशुतोष रांका अब तक सलाखों के पीछे क्यों?
16 hrs ago'कमजोर लोग वकालत ना करें...', CJI सूर्यकांत ने किस पर साधा निशाना?
16 hrs agoजंतर-मंतर हिंसा की जांच करेगा सुप्रीम कोर्ट का पैनल, लॉन्च हुआ पोर्टल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines