केंद्रीय मंत्री ने चौथी क्लास के छात्र को भेजा खास गिफ्ट, वंदे भारत ट्रेन में हुई थी मुलाकात

Rajeev Chandrasekhar Sent Laptop For Class 4th Student: केंद्रीय मंत्री ने छात्र को लैपटॉप देने का प्रॉमिस किया था, जिसे उन्होंने पूरा किया।

Union Minister Rajeev Chandrasekhar sent laptop for class 4th student met in Vandebharat train

Union Minister Rajeev Chandrasekhar sent laptop for class 4th student met in Vandebharat train

विज्ञापन

Rajeev Chandrasekhar Sent Laptop For Class 4th Student: केरल के कोच्चि में चौथी क्लास का छात्र उस वक्त खुशी से झूम उठा, जब पता चला कि आज उसे एक नया लैपटॉप मिलने जा रहा है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने चौथी कक्षा के छात्र श्रीराम के लिए एक लैपटॉप भेजा है। खास बात यह है कि श्रीराम से केंद्रीय मंत्री की मुलाकात पहली ही बार हुई थी।

केंद्रीय मंत्री ने लैपटॉप देने का किया था वादा

जानकारी के अनुसार, राजीव चंद्रशेखर एक बार वंदे भारत ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात श्रीराम से हुई। बातचीत के बाद उन्होंने उसे एक लैपटॉप देने का वादा किया था। गुरुवार को वो वादा पूरा हुआ और श्रीराम को ब्रांडेड लैपटॉप मिल गया।

विज्ञापन

छात्र ने अनबॉक्स किया लैपटॉप

न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसका एक वीडियो जारी किया है। इसमें देखा जा सकता है कि छात्र को शिक्षकों की मौजूदगी में एसर वन 14 लैपटॉप दिया जाता है तो उसके चेहरे पर खुशी छा जाती है। वह फटाफट इसे खोलता है और चलाकर देखता है। इसके साथ ही छात्र को चॉकलेट का डिब्बा भी दिया जाता है। राजीव चंद्रशेखर केंद्रीय उद्यमिता, कौशल विकास, इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री हैं। वह एक पूर्व चिप डिजाइनर और टेक इंवेस्टर भी हैं। केंद्रीय मंत्री की ओर से बच्चे की दिली ख्वाहिश पूरी होने पर लोग छात्र को बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

इस बारे में केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा- ”त्रिशूर से कोझिकोड तक ट्रेन यात्रा के दौरान मेरी मुलाकात 9 साल के श्रीराम से हुई थी। उसने मुझे अपने लैपटॉप पर बनाए क्रिएटिव वीडियोज दिखाए। तभी मैंने उसे एक नया लैपटॉप देने का प्रॉमिस किया था। आज उसे नए साल का उपहार पहले ही मिल गया। उन्हें और उनके परिवार को मेरी शुभकामनाएं। वह अपनी पढ़ाई जारी रखकर अपने परिवार को गौरवान्वित करें।”

प्रोसेसर डिजाइन करने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं राजीव चंद्रशेखर 

कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने 1988 में इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, शिकागो से कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स डिग्री पूरी करने के बाद टॉप टेक कंपनी इंटेल में काम किया। उन्होंने 1988 से 1991 तक वहां काम किया। इंटेल में वह आई486 प्रोसेसर डिजाइन करने वाली आर्किटेक्चरल टीम का हिस्सा रहे थे। उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से एडवांस मैनेजमेंट प्रोग्राम की भी पढ़ाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ