केंद्रीय मंत्री और बंगाला बीजेपी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर सिख समुदाय का अपमान करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि माफी न मांगने पर सुकांत के खिलाफ सिख समुदाय ने बड़ा आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। बताया जा रहा है कि कोलकाता में केंद्रीय मंत्री के खिलाफ सिख समुदाय ने विरोध प्रदर्शन भी किया है।
केंद्रीय मंत्री की प्रतिक्रिया आई सामने
वहीं इस पूरे मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस पूरे मामले को ममता बनर्जी की राजनीति साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि ममता बनर्जी जानबूझकर इसे राजीनित रंग देने में लगी हैं। केंद्रीय मंत्री का कहना है कि यह पूरी घटना एक विरोध प्रदर्शन जुड़ी है। जब पुलिस द्वारा रोके जाने पर उन्होंने एक तख्ती फेंकी, जिस पर चप्पल की तस्वीर बनी थी।
सिख समुदाय का नहीं किया अपमान
मजूमदार का कहना है कि तख्ती कहां गिरेगी, यह कोई नियंत्रित नहीं कर सकता। उनके मुताबिक, जिस व्यक्ति को तख्ती लगी, उसने खुद इस मामले में कोई शिकायत नहीं की और स्पष्ट कर दिया था कि वह बयान देकर स्थिति साफ करेंगे। इस बीच उनके खिलाफ एकाएक एफआईआर दर्ज कर ली गई। यह सब गलत है। उन्होंने किसी भी तरह से सिख समुदाय का अपमान नहीं किया है।
सिख धर्म के प्रति रखते हैं गहरा सम्मान
केंद्रीय मंत्री का कहना है कि वह खुद बचपन से सिख इतिहास से जुड़े बलिदानों को सम्मान देते आए हैं। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह के बेटों की कुर्बानियों की कहानियां सुनते हुए बचपन बिताया है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग सिर्फ वोटों के लिए गुरुद्वारों में जाते हैं, लेकिन वे सिख धर्म के प्रति गहरा सम्मान रखते हैं
संबंधित खबरें
दादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 hr agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
1 hr agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
1 hr ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
2 hrs agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
4 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
4 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
4 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
5 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
6 hrs agoउपचुनाव LIVE: बंगाल में दोनों सीटों पर BJP, पुडुचेरी में NDA की सहयोगी जीती
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines