शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म Tik Tok को लेकर बड़ा अपडेट है। कुछ दिन पहले भारत में टिक टॉक की वापसी के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अफवाहों पर ब्रेक लगा दिए हैं। उन्होंने साफ किया है कि सरकार ने अभी टिक टॉक से बैन हटाने का कोई प्लान नहीं बनाया है। बता दें कि कुछ दिन पहले तकनीकि खराबी के चलते भारत में टिक टॉक की वेबसाइट खुलने लगी थी। इससे लोगों ने अंदाजा लगाया कि जल्द ही भारत में टिक टॉक पर बैन हट सकता है।
22 अगस्त को चली थी वेबसाइट
भारत में गत 22 अगस्त को टिक टॉक की वेबसाइट खुली थी। एक्स प्लेटफॉर्म पर भी इसकी चर्चा शुरू हो गई थी। उसी बीच चीन के राजदूत भारत दौरे पर आए थे। पीएम मोदी के भी चीन जाने की चर्चा थी। भारत और चीन के रिश्ते सुधरते दिख रहे थे। इससे लोगों ने कयास लगाए थे कि जल्द ही भारत में टिक टॉक पर लगा बैन हट सकता है। हालांकि अब आईटी मंत्री ने साफ कर दिया है कि सरकार इसके बारे में कोई योजना नहीं बना रही है।
5 साल पहले लगा था बैन
भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा निजता का हवाला देते हुए टिक टॉक समेत 59 चीनी एप पर बैन लगा दिया था। तब से इस पर बैन लगा हुआ। यह भारत में काफी प्रसिद्घ हो गया था। सरकार का तर्क था कि ये एप चीन के सर्वर में यूजर्स का डाटा भेज रहे थे। भारत सरकार ने कंपनी से मांग की थी कि भारत का डेटा भारत में ही स्टोर किया जाए। यह शर्त नहीं मानने के लिए भारत सरकार ने इन एप पर बैन लगा दिया था।
क्यों लगा था बैन?
साल 2022 में भारत के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। इससे बॉर्डर पर तनाव काफी बढ़ गया था। उस दौरान तनाव के हिंसक झड़क भारत और चीन के कई सैनिक शहीद हुए थे। तभी भारत सरकार ने टिक टॉक समेत करीब 59 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसमें शेयरइट, यूसी ब्राउजर, यूसी न्यूज जैसे फेमस एप भी शामिल थे। सरकार के इस कदम को डिजिटल स्ट्राइक माना गया था। भारत सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 69A के तहत ऐसे 59 एप को बैन किया था।
यह भी पढ़ें: क्या भारत में TikTok की होने जा रही है वापसी? 5 साल पहले लगा था बैन
संबंधित खबरें
SIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
7 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
9 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
10 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
11 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
14 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
18 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
20 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
21 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
22 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: जंतर मंतर पर हुए आज के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के करीब 15 जवान घायल
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines