नई दिल्ली: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरूवार को नई दिल्ली में “CAPF eAWAS” वेब पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए आवास संतुष्टि दर (Housing Satisfaction Ratio) को बढ़ाना भारत सरकार की प्राथमिकता है। आवास संतुष्टि दर को बढ़ाने के लिए नए मकानों के निर्माण के अलावा सीएपीएफ की मौजूदा आवास आवंटन नीति में सुधार किए गए हैं, जिनसे एक बल के लिए उपलब्ध खाली आवास अन्य बलों के इच्छुक कर्मियों को आवंटित किए जा सकते हैं।

अभी पढ़ें – GDP: पहली तिमाही भारत की जीडीपी में 13.5 प्रतिशत की वृद्धि

विज्ञापन

आवंटन की इस संशोधित नीति को लागू करने और आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए, सीएपीएफ और असम राइफल्स के विभागीय पूल रिहायशी आवास और Separate Family Accommodation (SFA) के ऑनलाइन आवंटन के लिए ‘CAPF eAWAS’ नाम से कॉमन वेब पोर्टल विकसित किया गया है। वेब-पोर्टल सभी सीएपीएफ और असम राइफल्स के योग्य कर्मियों को आवासीय क्वार्टरों या एसएफए के ऑनलाइन पंजीकरण और आवंटन की सुविधा प्रदान करेगा ।

‘सामान्य पूल रिहायशी आवास (ई-संपदा)’ के ऑनलाइन आवंटन सिस्टम की तर्ज पर विकसित CAPF eAWAS पोर्टल, योग्य बलकर्मियों को ऑनलाइन प्रक्रिया के ज़रिए उनके आवंटन के रूप में सीएपीएफ की ‘रिहायशी क्वार्टरों या अलग परिवार आवास (एसएफए)’ की अपडेटेड सूची रखने की सुविधा प्रदान करेगा। पोर्टल में आवंटन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में एसएमएस और ई-मेल के ज़रिए आवेदक को सूचना देने का भी प्रावधान किया गया है। पोर्टल मांग और कमी के विश्लेषण के आधार पर नए क्‍वार्टरों के निर्माण की योजना बनाने में भी सुविधा प्रदान करेगा।

विज्ञापन

इस पोर्टल में यह प्रावधान किया गया है कि यदि किसी विशेष बल का आवास 04 माह की अवधि के लिए किसी भी कारण से आवंटित नहीं किया जाता है, तो केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल का कोई भी कर्मी उस रिक्त आवास के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। जो आवास बलों के बीच आवंटन के लिए उपलब्ध हैं, उनकी उपलब्धता सभी सीएपीएफ कर्मियों को दिखाई देगी। इस प्रकार के आवंटन के प्रावधान के परिणामस्वरूप उपलब्ध आवासों का अधिकतम उपयोग होगा और आवास संतुष्टि दर में वृद्धि होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ