Gandhinagar Lok Sabha Seat: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया है। गांधीनगर बीजेपी की पारंपरिक सीट मानी जाती है। इस सीट पर 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होगा। नामांकन के बाद शाह ने कहा कि इस सीट से लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके लिए यहां से लड़ना गौरव की बात है। मोदी सरकार लगातार देश के लिए काम कर रही है। हलफनामे के मुताबिक अमित शाह के पास खुद की कार नहीं है। बतौर व्यवसाय उन्होंने खेती को बताया है। खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताते हुए अपनी आय का स्त्रोत बतौर सांसद मिलने वाला वेतन, घर और जमीन के किराए से आने वाला पैसा बताया है। शाह शेयर डिविडेंड और खेती से भी कमाई करते हैं। उनके खिलाफ 3 केस दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें: पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर 60.03% मतदान, देखें कहां कितनी हुई वोटिंग
गृह मंत्री अमित शाह के पास खुद की कार नहीं है। उनके पास 16 करोड़ की अचल, 20 करोड़ की चल संपत्ति है। उनके ऊपर 15.77 लाख का लोन, कैश में सिर्फ 24164 रुपए है। उनके पास 72 लाख के गहने हैं, 8.76 लाख के गहनों की खरीद की है। पत्नी के पास 1.10 करोड़ के गहने हैं। सोने के 1 620 ग्राम, हीरे के 63 कैरेट के गहने हैं। शाह की सालाना आय 75 .09 लाख है। पत्नी साल में 39.54 लाख रुपए कमाती हैं। उनकी पत्नी की चल संपत्ति 22.46 करोड़ और अचल संपत्ति 9 करोड़ है। पत्नी के ऊपर 26.32 लाख का कर्ज है।
गांधीनगर से 6 बार सांसद रहे आडवाणी
गुजरात की गांधीनगर सीट पारंपरिक रूप से भाजपा की रही है। यहां से अमित शाह से पहले बीजेपी के कद्दावर नेता लालकृष्ण आडवाणी 6 बार चुनाव जीत चुके हैं। वे पहली बार यहां से 1991 में लड़े थे। 2019 में अमित शाह ने यहां से जीत दर्ज की थी। वे 5 लाख से अधिक वोटों से जीते थे। जिन्होंने आडवाणी का 4.83 लाख वोटों से जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास
9 mins ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
18 mins agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
19 mins agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
1 hr agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
2 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
2 hrs ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
2 hrs agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
3 hrs agoLIVE: पीलीभीत में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या, पैसों के लेनदेन का था विवाद
3 hrs ago'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines