Health Minister Mansukh Mandaviya advice COVID patients: देश में बढ़ते दिल के दौरे के मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा है कि जो लोग गंभीर कोविड 19 संक्रमण से पीड़ित हैं, उन्हें कुछ समय के लिए दिल के दौरे से बचने के लिए कड़ी मेहनत या कठिन व्यायाम नहीं करना चाहिए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के एक शोध का हवाला दिया है।
मनसुख मंडाविया ने कहा कि आईसीएमआर ने एक विस्तृत अध्ययन किया है और पाया है कि जो लोग गंभीर कोविड 10 संक्रमण से पीड़ित हैं, उन्हें कुछ समय के लिए कड़ी मेहनत नहीं करनी चाहिए। इसे एक या दो साल के लिए स्थगित कर देना चाहिए।
युवा लोग दिल के दौरे के मुख्य शिकार बन रहे
बता दें कि गुजरात में दिल के दौरे से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। राज्य भर में युवा और मध्यम आयु वर्ग के लोगों के मृत्यु की लगातार खबर सामने आ रही है। खासकर सौराष्ट्र में हार्ट अटैक के मामले चिंताजनक रूप से बढ़ रहे हैं। युवा लोग दिल के दौरे के मुख्य शिकार बन रहे हैं। हाल ही में, 22 अक्टूबर को कपडवंज खेड़ा जिले में गरबा खेलते समय अचानक दिल का दौरा पड़ने से एक 17 वर्षीय लड़के की मृत्यु हो गई।
एएनआई ने डॉ. आयुष पटेल के हवाले से बताया कि एक 17 वर्षीय लड़का वीर शाह कपडवंज के गरबा मैदान में गरबा खेल रहा था, जब उसने चक्कर आने की शिकायत की और बेहोश हो गया। इसके बाद एक टीम घटनास्थल पर स्वयंसेवकों ने तुरंत उसकी देखभाल की और सीपीआर दिया। हमने उसके महत्वपूर्ण अंगों की निगरानी की, लेकिन कोई नाड़ी नहीं मिली। कोई प्रतिक्रिया नहीं थी और श्वसन के कोई संकेत नहीं थे। उसे तीन बार सीपीआर दिया गया। इसके बाद हमने उसे दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई।
ये भी पढ़िए: Narayan Murthy खुद कितने घंटे करते काम? पत्नी सुधा ने बताए पति Infosys के फाउंडर के सीक्रेट
संबंधित खबरें
'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
1 hr ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 hr agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
2 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
3 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
4 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
4 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
6 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
8 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
8 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines