नई दिल्ली: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि अब दिल्ली हवाईअड्डे पर यात्रियों को भीड़ व लंबी लाइनों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने इसकी वजह गिनवाते हुए बताया कि हवाईअड्डे के सिक्योरिटी होल्ड एरिया में 4 ओर एक्स-रे मशीनें लगाई गई हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट पर वेटिंग टाइम दिखाने वाले डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए। यहां पहले ही CISF की तैनाती संख्या बढ़ाई गई है। जिसके बाद टर्मिनल 3 पर यात्रियों की संख्या नियंत्रित हुई है।
98000 करोड़ रुपये होंगे खर्च
आगे मीडिया को दिए बयान में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र में उछाल हुआ है। इसके बाद अब विमानन संबंधी सभी क्षेत्रों में क्षमता वृद्धि की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हवाईअड्डों के लिए 98000 करोड़ रुपये का मजबूत पूंजीगत व्यय पाइपलाइन में है।
तीन घंटे चली बैठक
केंद्रीय मंत्री बोले, एयरलाइनों, हवाईअड्डों, सीआईएसएफ और बीसीएएस के साथ आज 3 घंटे की लंबी बैठक में हमने आगे बढ़ने के लिए कई फैसले लिए हैं। यात्रियों को यात्रा के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करना हवाई अड्डे के संचालक की जिम्मेदारी है।
संबंधित खबरें
क्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
37 mins agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
38 mins agoकितना खतरनाक होगा बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान? कहां-कहां होगा
58 mins ago'देखते ही प्यार...', कैसे हुई राजीव गांधी से पहली मुलाकात? सोनिया ने बताया
2 hrs agoक्या दिवाली से पहले नहीं होगा महंगाई भत्ते में इजाफा? सरकार कब करेगी ऐलान?
3 hrs agoइंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की X पर पहली पोस्ट, राजीव गांधी को किया याद
3 hrs agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
5 hrs agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
5 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
5 hrs agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines