केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले, नहीं होगी दिल्ली एयरपोर्ट पर परेशानी, यह व्यवस्था की 

ज्योतिरादित्य सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया

नई दिल्ली: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि अब दिल्ली हवाईअड्डे पर यात्रियों को भीड़ व लंबी लाइनों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने इसकी वजह गिनवाते हुए बताया कि हवाईअड्डे के सिक्योरिटी होल्ड एरिया में 4 ओर एक्स-रे मशीनें लगाई गई हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट पर वेटिंग टाइम दिखाने वाले डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए। यहां पहले ही CISF की तैनाती  संख्या बढ़ाई गई है। जिसके बाद टर्मिनल 3 पर यात्रियों की संख्या नियंत्रित हुई है।

98000 करोड़ रुपये होंगे खर्च

आगे मीडिया को दिए बयान में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र में उछाल हुआ है। इसके बाद अब विमानन संबंधी सभी क्षेत्रों में क्षमता वृद्धि की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हवाईअड्डों के लिए 98000 करोड़ रुपये का मजबूत पूंजीगत व्यय पाइपलाइन में है।

तीन घंटे चली बैठक

केंद्रीय मंत्री बोले, एयरलाइनों, हवाईअड्डों, सीआईएसएफ और बीसीएएस के साथ आज 3 घंटे की लंबी बैठक में हमने आगे बढ़ने के लिए कई फैसले लिए हैं। यात्रियों को यात्रा के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करना हवाई अड्डे के संचालक की जिम्मेदारी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ