---विज्ञापन---

देश angle-right

खनिज मिशन को मंजूरी, इथेनॉल की कीमत बढ़ी, कैबिनेट बैठक में सरकार ने लिए ये बड़े फैसले

Union Cabinet Meeting: बजट 2024-25 में सरकार ने खनिज मिशन की घोषणा की थी। इस मिशन में सरकार का लक्ष्य तांबे और लिथियम जैसे महत्वपूर्ण खनिजों के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देना है।

---विज्ञापन---

Union Cabinet approves Mineral Mission: केंद्रीय मंत्रीमंडल ने बुधवार को 16300 करोड़ रुपये के खनिज मिशन को मंजूरी दी है। कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया में बयान जारी कर ये जानकारी दी। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अब सी श्रेणी के भारी गुड़ से बनने वाले इथेनॉल की एक्स-मिल कीमत 56.28 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 57.97 रुपये प्रति लीटर होगी, बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

बजट 2024-25 में सरकार ने खनिज मिशन की घोषणा की थी। जानकारी के अनुसार इस मिशन के माध्यम से भारत का लक्ष्य तांबे और लिथियम जैसे महत्वपूर्ण खनिजों के घरेलू उत्पादन और पुनर्चक्रण को बढ़ावा देना है। इन खनिजों का रक्षा, कृषि, ऊर्जा, दवा, दूरसंचार जैसे क्षेत्रों में रणनीतिक महत्व है।

---विज्ञापन---

अभी इथेनॉल की ये हैं कीमतें

जानकारी के अनुसार इथेनॉल की कीमतें 2022-23 इथेनॉल आपूर्ति वर्ष (नवंबर-अक्तूबर) के बाद से नहीं बढ़ाई गई थीं। गन्ने के रस, बी-हैवी गुड़ और सी-हैवी गुड़ से उत्पादित इथेनॉल की वर्तमान दरें क्रमशः 65.61 रुपये, 60.73 रुपये और 56.28 रुपये प्रति लीटर हैं।

---विज्ञापन---

बजट से पहले सरकार ने कृषि क्षेत्र के लिए किया ये ऐलान

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बैठक में कृषि योजनाओं के लिए 1.01 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इन योजनाओं में पीएम-राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और कृषोन्नति योजना शामिल है। इसके अलावा नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल्स – ऑयलसीड्स के लिए 10103 करोड़ रुपये अलग से आवंटित किए गए हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Hydrogen Train पर बड़ा अपडेट, जानें कब से शुरू होगी देश की पहली हाइड्रोजन से दौड़ने वाली ट्रेन?

First published on: Jan 29, 2025 03:31 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola