Union Budget 2026 Update: भारत ने पड़ोसी देश बांग्लादेश को बड़ा झटका दिया है. केंद्रीय बजट 2026 में ऐलान करते हुए बांग्लादेश को दी जाने वाली आर्थिक मदद में कटौती कर दी है. बांग्लादेश को भारत से मिलने वाली आर्थिक मदद अब आधी हो गई है. वहीं मालदीव को दी जाने वाली आर्थिक मदद भी 8 प्रतिशत घटा दी है, लेकिन नेपाल, भूटान, मॉरीशस और श्रीलंका को दी जाने वाली आर्थिक मदद में इजाफा किया है. चाबहार प्रोजेक्ट के लिए ईरान को भी फंड नहीं दिया है.
यह भी पढ़ें: रेयर अर्थ कॉरिडोर क्या है? जिसके लिए चुना गया सिर्फ 4 राज्यों को; क्यों बढ़ेगी चीन की पेरशानी
बांग्लादेश का फंड 120 से 60 करोड़ किया
बता दें कि पहले भारत की ओर से बांग्लादेश को 120 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद मिलती थी, लेकिन बजट 2026 में इस फंड को घटाकर 60 करोड़ कर दिया गया है. इस कटौती को शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद बनी युनूस मोहम्मद की सरकार के कारण बांग्लादेश से रिश्तों में आई खटास का परिणाम माना जा रहा है. इसके अलावा मालदीव की आर्थिक मदद में 8 प्रतिशत की कटौती करके रकम 550 करोड़ की गई है, जबकि 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी करके 550 करोड़ की गई थी.
म्यांमार का फंड भी 14 प्रतिशत घटा दिया
अफगानिस्तान को पहले वाली ही 150 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी, वहीं म्यांमार को दी जाने वाली मदद में भी 14 प्रतिशत की कटौती करके फंड की रकम को 300 करोड़ रुपये किया गया है. वहीं भारत ने अपने कुछ मित्र देशों के लिए फंड को बढ़ाकर 5686 करोड़ रुपये कर दिया है, जो साल 2025 के बजट अनुमान 5483 करोड़ रुपये से 4 प्रतिशत ज्यादा है. वहीं आर्थिक मदद के लिए इएस इस बार दिया गया फंड साल 2025-26 के संशोधित अनुमान 5785 करोड़ रुपये से कम है.
यह भी पढ़ें: क्या है ‘ऑरेंज इकोनॉमी’? जिसका पीएम मोदी ने किया जिक्र, बजट 2026 के बाद हो रही चर्चा
नेपाल का फंड 14 प्रतिशत तक बढ़ा दिया
उपरोक्त चारों देशों के अलावा भारत ने भूटान को दी जाने वाली आर्थिक मदद में इजाफा किया है और फंड को 6 प्रतिशत बढ़ाकर 2289 करोड़ रुपये कर दिया है. वहीं नेपाल को दी वाली सहायता को भी 14 प्रतिशत बढ़ाकर 800 करोड़ कर दिया है, जबकि श्रीलंका का फंड इससे आधा है. चौंकाने वाला प्रस्ताव ईरान के साथ किए गए चाबहार समझौते को लेकर है, जिसके फंड को जीरो कर दिया गया है. 2024 में प्रोजेक्ट पर 100 करोड़ खर्च किए गए और 2025 में 100 करोड़ दिए गए.
अब इस फंड को बिल्कुल जीरो कर दिया गया है और इसकी वजह ईरान से व्यापार के चलते अमेरिका के द्वारा लगाया गया टैरिफ है.
संबंधित खबरें
एयर इंडिया ने सऊदी के 3 एयरपोर्ट्स के लिए फ्लाइट सर्विस 17 अक्टूबर तक रोकी
10 mins ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
47 mins ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
51 mins agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
1 hr ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
2 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
3 hrs agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
3 hrs agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
4 hrs ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
6 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines