Union Budget 2024: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, टॉप कंपनियों में मिलेगा काम करने का मौका

Union Budget 2024 Internship in Top Companies: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में युवाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। अगले 5 साल में युवाओं को देश की बड़ी कंपनियों में काम करने का मौका मिलने वाला है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

Budget 2025
विज्ञापन

Union Budget 2024 Internship in Top Companies: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में कई बड़ी घोषणाएं की हैं। खासतौर पर युवाओं के लिए वित्त मंत्री के पिटारे में काफी कुछ था। एजुकेशन लोन से लेकर नई योजनाओं और रोजगार के अवसर तक बजट के ज्यादातर हिस्सों में युवाओं का जिक्र सुनने के मिला। हालांकि बजट के दौरान वित्त मंत्री ने एक और बड़ा ऐलान किया है।

सीखने के साथ मिलेंगे पैसे

बजट 2024 में वित्त मंत्री ने युवाओं को बड़ी कंपनियों में काम करने का मौका दिया है। बजट स्पीच में उन्होंने कहा कि अगले पांच सालों में 1 करोड़ युवाओं को टॉप कंपनियों में प्रशिक्षित किया जाएगा। युवाओं को इन कंपनियों में इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा। ये इंटर्नशिप फ्री नहीं होगी। जी हां, सीखने के साथ-साथ युवाओं को हर महीने 5 हजार रुपये भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन

किसे मिलेगा योजना का लाभ?

बता दें कि केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ सबको नहीं मिलेगा। योजना की शर्त है कि युवा पहले से नौकरीपेशा नहीं होना चाहिए और साथ ही फुल टाइम पढ़ाई ना कर रहा हो। 21 साल से लेकर 24 साल तक के युवा इस योजना का फायदा उठा सकते हैं। ये योजना दो फेज में लागू की जाएगी। योजना का पहला फेज 2 साल के लिए होगा और दूसरा फेज 3 साल तक चलेगा। आइए जानते हैं इस योजना से जुड़े कुछ जरूरी पॉइंट्स के बारे में।

1. इस योजना में कंपनियां भाग लेने के लिए स्वतंत्र हैं। जो भी कंपनी चाहे अपनी मर्जी से इस योजना से जुड़ सकती है।

विज्ञापन

2. ऑनलाइन आवेदन की मदद से युवा इस स्कीम का लाभ उठा सकेंगे।

3. IIT, IIM, IISER, CA और CMA जैसी परीक्षाएं पास करने वाले युवा इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे।

विज्ञापन

4. परिवार में किसी के पास सरकारी नौकरी होने और टैक्स देने की स्थिति में भी युवाओं को इस स्कीम का फायदा नहीं मिलेगा।

5. इंटर्नशिप पूरी होने के बाद कंपनी कुल वर्क एक्सपीरियंस का सर्टिफिकेट भी देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ