देश में बेरोजगारी को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े; J&K में महिलाएं सबसे ज्यादा बेरोजगार, दिल्ली में सिर्फ 3% Unemployment

Unemployment News : देश में बेरोजगारी को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। जम्मू कश्मीर में सबसे ज्यादा महिलाएं बेरोजगार हैं, जबकि दिल्ली में सिर्फ तीन फीसदी लोगों के पास नौकरी नहीं है। आइए जानते हैं कि पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे ने क्या आंकड़े जारी किए हैं?

Unemployment Survey Report

Unemployment Survey Report

India Unemployment PLFS Report : बेरोजगारी को लेकर पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे (PLFS) ने इस साल की पहली तिमाही जनवरी से लेकर मार्च तक के आंकड़े जारी किए हैं। 2024 के तिमाही सर्वे के अनुसार, बेरोजगारी के मामले में नंबर वन पर केरल है, जहां 15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं के पास नौकरियों की कमी है। अगर दिल्ली की बात करें तो यहां यह दर सबसे कम है।

विज्ञापन

पीएलएफएस के आंकड़े के अनुसार, 15 से 29 आयु वर्ग में बेरोजगारी के टॉप फाइव राज्यों में जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, राजस्थान और ओडिशा शामिल हैं। इन राज्यों में सभी आयु वर्ग में बेरोजगारी दर 6.7 फीसदी के आसपास है, जबकि पिछली तिमाही अक्टूबर से दिसंबर तक यह आंकड़ा 6.5 फीसदी था।

विज्ञापन

दिल्ली में सबसे कम बेरोजगारी

विज्ञापन

अगर कम बेरोजगारी वाले राज्यों की बात करें तो दिल्ली में यह आंकड़ा सिर्फ 3.1 प्रतिशत है, जबकि गुजरात में 9 प्रतिशत और हरियाणा 9.5 प्रतिशत लोगों के पास नौकरी नहीं है। कर्नाटक में बेरोजगारी की दर 11.5 फीसदी और मध्य प्रदेश में 12.1 फीसदी पर रही।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में महिलाएं सबसे ज्यादा बेरोजगार

अगर बेरोजगार महिलाओं के आंकड़ों पर गौर करें तो इसमें नंबर वन पर जम्मू-कश्मीर है, जहां यह दर 48.6 फीसदी है। देश में इस साल की तिमाही में महिलाओं की बेरोजगारी दर 22.7 प्रतिशत रही, जोकि पिछली दर से .2 फीसदी कम है।

विज्ञापन

केरल में 46.6% पहुंचा बेरोजगारी

विज्ञापन

केरल में इस वक्त सबसे ज्यादा बेरोजगारी है, जहां यह आंकड़ा 46.6 प्रतिशत है। उत्तराखंड में बेरोजगारी दर 39.4 प्रतिशत, तेलंगाना में 38.4 प्रतिशत और हिमाचल प्रदेश में 35.9 प्रतिशत पर रही। देश में 15 से 29 आयु वर्ग में यह आंकड़ा 17 प्रतिशत पर रहा, जोकि पिछली तिमाही से मामूली कम है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ