Dawood Ibrahim Property Auctioned: इंद्रजीत सिंह मुंबई, अंडरवर्ल्ड डॉन और ग्लोबल आतंकी दाऊद इब्राहिम को पकड़ने में भारतीय सुरक्षा एजेंसियां आजतक भले ही नहीं सफल हो पाई लेकिन भारत में उसे कमजोर करने की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसी क्रम में साफेमा द्वारा दाऊद के 4 खेतों को नीलाम किया गया ,साफेमा के मुताबिक नीलामी तीन तरीके से हुई ई ऑक्शन, दूसरा बंद लिफाफे और तीसरी बोली लगाकर लेकिन इस नीलामी में सिर्फ दाऊद के 2 खेत बिके। इससे अभी चौंकाने वाली बात ये है कि सबसे छोटा खेत जिसका रिजर्व प्राइज महज 15440 रूपए था। वो 2.1 करोड़ में बिका।
अधिकारियों के मुताबिक ये चारों खेत रत्नागिरी जिले के खेड़ तहसील में थे। जहां दाऊद का पैत्रिक गांव है नीलामी के लिए निकाले गए चारो खेत दाऊद की मां के नाम हैं। साफेमा के मुताबिक दाऊद के इन खेत की रिजर्व प्राइज इस प्रकार थी। पहला खेत रत्नागिरी के खेड़ तहसील में 10420 वर्ग मीटर का खेत है जिसकी रिजर्व कीमत 9,41,280 रुपए है। दूसरा खेत 8953 वर्ग मीटर है जिसकी कीमत 8,08,770 रुपए रखी गई है। तीसरा खेत 170.98 वर्ग मीटर का है जिसकी रिजर्व कीमत 15440 रुपए है। चौथा खेत 1730.0 वर्ग मीटर का है। जिसकी कीमत 1,56,270 है।
कुल सात लोगों ने लगाई बोली
नीलामी में पहली और दूसरी प्रॉपर्टी के लिए कोई बोली लगाने वाला नही आया। वहीं तीसरे और चौथे प्रॉपर्टी के लिए कुल 7 लोगों ने बोली लगाई। नवी मुंबई इलाके के रहने वाले भगवान चेतलानी भी इस नीलामी में शामिल हुए और दो प्रॉपर्टी के लिए बोली लगाई।
यह भी पढ़े: 3 करोड़ का गेस्ट हाउस…4 करोड़ का रेस्टाॅरेंट… जानें दाऊद इब्राहिम का अब तक क्या-क्या हुआ नीलाम?
दो संपत्तियों की नीलामी हुई सफल
आज की नीलामी में चार संपत्तियों में से आज दो संपत्तियों की नीलामी सफल हुई। हैरानी की बात रही कि इनमें से एक संपत्ति जिसकी कीमत 15 हजार 440 रूपए रखी गई थी। उसको दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के वकील अजय श्रीवास्तव ने 2.1 करोड़ रूपए में खरीदी ,जबकि दूसरी संपत्ति जो की चौथे नंबर पर थी। उसे भी अजय श्रीवास्तव ने ही 3.28 लाख में खरीदा ।
11 प्रॉपर्टी बेची जा चुकी
दाऊद इब्राहिम की मां के नाम पर जो दो खेत थे। उसपर सबसे ज़्यादा की बोली लगाने वाले दिल्ली के वकील अजय श्रीवास्तव ने कहा कि मैं एक सनातनी हूं। और अब मैं इन दोनों ही संपत्तियों पर आगे चलकर स्कूल ही बनाऊंगा उसे बाकायदा कन्वर्ट कराऊंगा। इसके पहले भी मैंने दाऊद के बंगले, हवेली को नीलामी में जीता था और उसे मै सनातन स्कूल के नाम पर रजिस्टर करवा चुका हूं। हालांकि एक समय था जब दाऊद की दहशत के चलते कोई भी उसकी संपत्ति खरीदने आगे नही आता था लेकिन दस साल पहले परिस्थित बदली और अब तक दाऊद की 11 प्रॉपर्टी बेची जा चुकी है।
संबंधित खबरें
कौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
1 hr agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह कर सकते इस्तीफे का ऐलान
1 hr ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
2 hrs agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
2 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
3 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
6 hrs agoLIVE: सोनम वांगचुक के HIAL को नोटिस, अवैध क्लास चलाने का है मामला
6 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
6 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
6 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines