अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जान से मारने की कोशिश करने की खबर सामने आ रही है। अफवाह है कि पाकिस्तान के कराची में दाऊद इब्राहिम को जहर दे दिया गया है, जिससे डी कंपनी में हड़कंप मच गया है। हालात गंभीर होने पर उसे कराची के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया है। हालांकि, इसे लेकर डी कंपनी की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।
सोशल मीडिया पर मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर अलग-अलग दावा किया जा रहा है। कुछ यूजर्स का कहना है कि किसी अजनबी व्यक्ति ने दाऊद को जहर देकर जान से मारने की कोशिश की है तो कुछ का कहना है कि उसे बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कड़ी सुरक्षा में उसका कराची के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें : Dawood Ibrahim: NIA को मिली अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की लोकेशन, हाल ही किया दूसरा निकाह
दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था दाऊद इब्राहिम
डी कंपनी के पूर्व मेंबर ने इस बात की पुष्टि की है कि दाऊद इब्राहिम को दो दिन पहले ही हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि उसे जहर या बीमारी किस वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिर्फ गैंग के सदस्य और करीबी लोग ही दाऊद से मिल सकते हैं। आपको बता दें कि भारत में कई हमलों और आतंकी गतिविधियों में दाऊद इब्राहिम शामिल था।
पाकिस्तान में है दाऊद
आपको बता दें कि साल 1993 के मुंबई हमलों को दाऊद इब्राहिम मास्टरमाइंड है। इसके बाद भारत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने अपने देश में डी कंपनी गैंग के प्रमुख दाऊद को शरण दी है। पाकिस्तान में दाऊद की मौजूदगी को लेकर भारत कई बार सबूत दे चुका है, लेकिन हर बार पाक इस बात से इनकार कर देता है।
संबंधित खबरें
कोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
7 mins ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
45 mins ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
49 mins ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
2 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
3 hrs agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
3 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
3 hrs ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
4 hrs ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines